न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ के इस गाने ने मचाई धूम, 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ में दर्शकों द्वारा उनके अभिनय को सराहने का जश्न मनाती नजर आ रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 11 Dec 2018 10:49:27

‘सिम्बा’ के इस गाने ने मचाई धूम, 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ में दर्शकों द्वारा उनके अभिनय को सराहने का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। उनकी इस फिल्म ने प्रथम तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 27.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि यह सफलता कोई विशेष नहीं है। सारा अली खान को इस बात की चिंता नहीं है कि उनकी पहली फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, क्योंकि उनकी दूसरी फिल्म आगामी 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। दो सप्ताह के अन्तराल में किसी नए सितारे की दूसरी फिल्म का प्रदर्शन होना अपने आप में एक बड़ी बात है। सारा अपनी दूसरी फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ में इस बार रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। केदारनाथ में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और निर्माण करण जौहर (Karan Johar) ने किया है।

हाल ही में इस फिल्म का पहला गीत ‘आँख मारे ओ लडक़ी आँख मारे’ जारी किया गया था। इस गीत ने प्रदर्शन के साथ ही यू-ट्यूब पर रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस गीत को यू-ट्यूब पर 5 करोड़, 36 लाख, 96 हजार, 120 बार देखा जा चुका है। फिलहाल सारा और रणवीर सिंह इस फिल्म को प्रमोट करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन अब इस गाने से जुड़ी हुई एक खबर सामने आई है। जी हां, इस गाने के लिए सारा अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को अपने प्रेरणा स्रोत बताया है।

दरअसल, जब से फिल्म ‘सिम्बा’ का यह गाना रिलीज हुआ है। तब से सारा अली खान और रणवीर सिंह का शानदार डांस मूव्स, बेमिसाल एक्सप्रेशन दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। इसके बाद सारा लगातार इस गाने को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में सारा अली खान ने कबूल किया है की ‘आँख मारे ओ लडक़ी आँख मारे’ गीत के लिए उन्होंने अपनी आँखों के सामने करिश्मा कपूर के इंस्पायर रखे थे। उन्होंने करिश्मा कपूर के गाने देख कर उनसे प्रेरणा ली है।

ज्ञातव्य है कि ‘सिम्बा’ फिल्म का यह गीत वर्ष 1996 में 6 दिसम्बर को प्रदर्शित एबीसीएल लिमिटेड की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ का रीमेक गीत है। मूल फिल्म में इस गीत को अरशद वारसी पर फिल्माया गया था, जिन्होंने इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने समय का यह जबरदस्त हिट गीत है और आज इसका तनिष्क बागची निर्मित रीमेक भी जबरदस्त सफलता प्राप्त कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी