दिवाली हो या फिर क्रिसमस बॉलीवुड सेलेब्स सेलिब्रेशन का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने घर पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स को शानदार पार्टी दी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की प्यारी बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस (Christmas Celebration) मनाती हुई दिखीं। सारा ने तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है।
फोटो में वह अपने पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan), तैमूर (Taimur), इब्राहिम अली खान और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के साथ काउच पर बैठी हुई दिखीं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्रिसमस इव पर फैमिली ने एक छोटा सा गेट टुगेदर किया होगा। जिसमें सैफ के तीनों बच्चे एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
एक ओर जहां करीना और सैफ तैमूर को लेकर साउथ अफ्रीका बर्थडे मनाने के लिए गए हुए थे, वहीं सारा अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ रणवीर सिंह हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन और करण जौहर के बैनर तले बनी यह फिल्म पूरी तरह से मसाला एंटरटेनमेंट है। लोगों का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन 35 करोड़ तक का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। अपने करियर की शुरूआती दौर में अभिषेक कपूर, रोहित शेट्टी और करण जौहर के साथ काम करने वाली सारा अली खान की इच्छा है कि वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करे। उन्होंने अपनी इस इच्छा का जिक्र हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में किया है।
Shorts see more
UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट
read more
- UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
- समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
- PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
ताजा खबरें
View Moreबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनीक्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएंE20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिलदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफाराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कीआमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्मअक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाईअमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायलहेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदारमानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम