न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आकलन - सफल होकर भी असफल होगी 'पद्मावत', 100 करोड़ का नुकसान, लागत वसूल!!

लंबे समय से विवादों में रही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' आगामी 25 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jan 2018 12:50:53

आकलन - सफल होकर भी असफल होगी 'पद्मावत', 100 करोड़ का नुकसान, लागत वसूल!!

लंबे समय से विवादों में रही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' आगामी 25 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होने जा रही है। यहाँ हमने सम्पूर्ण भारत ने कहकर अखिल भारतीय कहा, क्योंकि यह पूरे भारत में प्रदर्शित नहीं होगी। राजस्थान सरकार ने स्पष्ट तौर पर इस पर बैन लगा दिया है। ऐसी संभावनाएँ व्यक्त की जा रही हैं कि राजस्थान सरकार के निर्णय को देखते हुए भारत के कुछ और राज्यों में इसका प्रदर्शन टल जाए। जिन राज्यों में इसके प्रदर्शन पर तलवार लटकी नजर आ रही है उनमें—मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, बिहार, हरियाणा और उत्तरप्रदेश—मुख्य हैं।

180 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूलने के लिए कम से कम 250 करोड़ का कारोबार करना है। यह लक्ष्य अब आसान नजर नहीं आता है। इन राज्यों में फिल्म के प्रदर्शित न होने से बॉक्स ऑफिस को अमूमन 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने की सम्भावना है। बात की जाए राजस्थान की तो प्रदर्शन के बाद यह फिल्म राजस्थान से लगभग 15 से 20 करोड़ के मध्य कमाई करने में सफल होती। अब निर्माता को कम से कम 15 करोड़ का नुकसान होना तय है। इसके साथ ही इसे अक्षय कुमार की पैडमैन से टकराव झेलना पड़ रहा है जिसके चलते सिनेमाघरों और स्क्रीन्स के साथ शोज का बंटवारा होगा। इससे दोनों फिल्मों को आर्थिक नुकसान झेलना होगा।

अभी 25 जनवरी आने में 13 दिन शेष हैं। इस बीच हो सकता है राजस्थान के देखा देखी ऊपर वर्णित राज्य भी अपने यहाँ पर पद्मावत को बैन कर दें। यदि —मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, बिहार, हरियाणा और उत्तरप्रदेश—में यह फिल्म प्रदर्शित नहीं की जाती है तो इन छह राज्यों से बॉक्स ऑफिस औसतन 80 करोड़ की कमाई से वंचित रह जाएगा। जिसके कारण पद्मावत की निर्माण संस्था को 100 करोड़ का आर्थिक दंश झेलना पड़ेगा। बॉक्स ऑफिस पर जो फिल्में सफल होती हैं उन्हें इन राज्यों से 80 से 90 करोड़ की आय प्राप्त होती है। जैसा कि हाल ही में प्रदर्शित हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को मिला है। कहा जा रहा है कि राजस्थान समेत —मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, बिहार, हरियाणा और उत्तरप्रदेश—से टाइगर जिंदा है ने 125 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल