सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वह अपनी और परिवार की तस्वीरें और वीडियो लगताार फैंस से शेयर कर रहे हैं। मंगलवार रात सलमान ने पिता सलीम खान के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके डैडी सलीम खान ‘सुहानी रात ढल चुकी, ना जाने तुम कब आओगे’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पास ही बैठे सलमान गाने को गुनगुनाते दिखे।
The Sultan, Tiger, Bharat of our family . . Singing @luvsalimkhan pic.twitter.com/Hy0HeakztR
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 25, 2019
सलमान खान (Salman Khan) की हालिया प्रदर्शित ‘भारत’ सुपरहिट हो चुकी है और वे प्रभु देवा के निर्देशन में दबंग-3 में काम कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म इस वर्ष 20 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में दबंग खान आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी।
Overpower horse power ... fun run with @iamzahero pic.twitter.com/32trp8v0ih
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 22, 2019














