न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान की दमदार अावाज में सामने आया 'रेस 3' का लोगो

15 जून 2018 को सलमान एक बार से अपने फैन्‍स को आकर्षित करने आ रहे है। उनकी आने वाली फिल्म रेस 3 का आज कुछ ही देर पहले लोगो जारी किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 3:53:29

सलमान खान की दमदार अावाज में सामने आया 'रेस 3' का लोगो

सलमान खान की हर फिल्‍म को लेकर उनके फैन्‍स के बीच हमेशा उत्साह रहता है। हाल ही में रिलीज़ हुई सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का कारोबार कर 2018 को अच्छी शुरुआत दी। 15 जून 2018 को सलमान एक बार से अपने फैन्‍स को आकर्षित करने आ रहे है। उनकी आने वाली फिल्म रेस 3 का आज कुछ ही देर पहले लोगो जारी किया गया है जो हमें आमिर खान की धूम 3 और रमेश तौरनी की रेस 2 की याद दिला रहा है।

लोगों में सलमान खान की आवाज सुनाई दे रही है। वो कह रहे हैं- ऑन योर मार्क्स, गेट सेट, गो… यानि फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग अबू धाबी में हुई है। बड़ी स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।

bollywood,race 3,Salman Khan,race 3 logo,bobby deol,remo dsouza

फिल्म की शूटिंग फरवरी में ही खत्म हो गई थी। जिसकी जानकारी डायरेक्टर रेमो डी सूजा ने ट्वीट करके दी थी। इसी के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया था जिसमें सलमान खान का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था बल्कि वो पीछे से नजर आ रहे थे। साथ ही उन्हें साथ एक्ट्रेस की शक्ल भी साफ नजर नहीं आ रही। ये डेजी शाह या जैकलीन हो सकती हैं। इस फोटो को ट्वीट करते हुए रेमो ने लिखा था, ‘इट्स ए रैप’।

‘रेस’ सफल फ्रेंचाइजी है

‘रेस’ सफल फ्रेंचाइजी है। इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की है। ऐसे में इसके तीसरे भाग की सफलता भी तय मानी जा रही है। वैसे भी जिस फिल्म के साथ सलमान खान का नाम जुड़ जाता है वह 300 करोड़ी मान ली जाती है। यह सही है कि बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस ‘रेस-3’ की सफलता को लेकर आशान्वित नजर आ रहा है लेकिन जिसके हाथों में इसकी कमान है (दर्शक) वह सलमान खान को रेस-3 के लिए उपयुक्त नहीं मानता है।

जब से रेस-3 के साथ सलमान खान का नाम जुड़ा है दर्शक यह सोचकर परेशान हो रहा है कि किस तरह से सलमान सैफ अली खान की भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं। रेस सीरीज की सफलता में सैफ अली खान का अहम् योगदान है। ‘रेस’ का जिक्र होते ही दर्शकों के जेहन में सैफ अली खान का दाढ़ी से भरा चेहरा घूमने लगता है। ऐसे में वह सलमान खान को इस भूमिका में फिट नहीं पा रहा है। सलमान ने अपनी शर्तों के अनुरूप इस फिल्म की पटकथा में कुछ बदलाव करवाए हैं जो इसकी सफलता में बाधा बन सकते हैं।

इसके अतिरिक्त ‘रेस’ की सफलता में निर्देशक द्वय अब्बास मस्तान की अहम् भूमिका रही है। उन्होंने इस फिल्म के कथानक में ऐसे कई रोचक मोड़ दिए जिससे दर्शक हैरान होने के साथ स्वयं को फिल्म से बंधा हुआ पाता था। क्या रेमो डिसूजा इसके तीसरे भाग में कथानक को उस तरह से पेश कर पाएंगे यह भी एक बड़ा प्रश्न है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह