न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रेस 3' के सेट से सलमान का लुक हुआ लीक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस वर्ष 15 जून को ईद के मौके पर प्रदर्शित हो जा रही सलमान खान की फिल्म रेस-3 को लेकर दर्शकों में जिज्ञासा बढ़ती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 1:27:57

'रेस 3' के सेट से सलमान का लुक हुआ लीक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस वर्ष 15 जून को ईद के मौके पर प्रदर्शित हो जा रही सलमान खान की फिल्म रेस-3 को लेकर दर्शकों में जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पूर्व सलमान खान ने इस फिल्म के पोस्टरों के जरिए फिल्म के कलाकारों से दर्शकों को परिचित कराया था। हालांकि इन पोस्टरों वो प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसकी उम्मीद की थी। हां इसके बावजूद रेस-3 के प्रति दर्शक उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात को चर्चा आम हो रही है कि सलमान खान की रेस-3 का ट्रेलर अप्रैल मध्य तक प्रदर्शित कर दिया जाएगा। लेकिन ट्रेलर से पहले फिल्म के डायरेक्टर रेमो डीसूजा के जन्मदिन पर रेस 3की टीम ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट रेमो डीसूजा को जन्मदिन की बधाई दे रही है। विडियो कि शुरुआत फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान से होती है। जिसमे सलमान खान का 'रेस 3' का एक्शन अवतार भी नजर आ जाता है। इस वीडियो में एक सीन दिखाया गया है जिसमें सलमान जंगल में बाइक पर एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस तरह सलमान खान के फैन्स को इशारा मिल जाएगा कि भाईजान किस तरह का एक्शन करने जा रहे हैं।

सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर और 'रेस 3' की पूरी टीम अबू धाबी में है और फिल्म के आखिरी सीन्स को अंजाम देने में जुटी है। रेमो डिसूजा के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान और रमेश तोरानी के साथ सभी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर सरप्राइज वीडियो के साथ निर्देशक को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए नजर आए। इस वीडियो की शुरुआत सलमान खान के साथ होती है जो अपने ही स्टाइल में हैप्पी बर्थडे गुनगुना कर निर्देशक को बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो में फिल्म के सेट से कुछ ऐसे मौकों को साझा किया गया है जहां निर्देशक के रूप में रेमो डिसूजा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

रेस-3 सफल फ्रैंचाइजी ‘रेस’ का अगला भाग है, जिसके साथ पहली बार सलमान खान का नाम जुड़ा है। इससे पूर्व इस सीरीज को सैफ अली खान की माना जाता रहा है। रमेश तौरानी निर्मित ‘रेस’ सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस बार इस सीरीज के साथ सलमान खान न सिर्फ अभिनेता के तौर पर जुड़े हैं अपितु वे इसके निर्माता भी हैं। कहा जा रहा है कि रमेश तौरानी और सलमान खान ने दिल खोलकर इसके एक्शन दृश्यों पर पैसा खर्च किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह