न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रेस-3’ के लिए अनफिट हैं सलमान, सफलता पर लगा सवालिया निशान!!

हाल ही में 325 करोड़ी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ देने वाले सलमान खान इन दिनों रेस-3 की शूटिंग कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jan 2018 11:10:04

‘रेस-3’ के लिए अनफिट हैं सलमान, सफलता पर लगा सवालिया निशान!!

हाल ही में 325 करोड़ी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ देने वाले सलमान खान इन दिनों रेस-3 की शूटिंग कर रहे हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ‘रेस-3’ के लिए सलमान खान को 7 वर्ष पूर्व साइन कर लिया था और तब उन्होंने सलमान खान को फीस के तौर पर 100 करोड़ देने का वायदा किया था। अब यह बात कहाँ तक सही है इसका तो अंदाजा नहीं है लेकिन सलमान खान रेस-3 कर रहे हैं यह सच है।

‘रेस’ सफल फ्रेंचाइजी है। इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की है। ऐसे में इसके तीसरे भाग की सफलता भी तय मानी जा रही है। वैसे भी जिस फिल्म के साथ सलमान खान का नाम जुड़ जाता है वह 300 करोड़ी मान ली जाती है। यह सही है कि बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस ‘रेस-3’ की सफलता को लेकर आशान्वित नजर आ रहा है लेकिन जिसके हाथों में इसकी कमान है (दर्शक) वह सलमान खान को रेस-3 के लिए उपयुक्त नहीं मानता है।

जब से रेस-3 के साथ सलमान खान का नाम जुड़ा है दर्शक यह सोचकर परेशान हो रहा है कि किस तरह से सलमान सैफ अली खान की भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं। रेस सीरीज की सफलता में सैफ अली खान का अहम् योगदान है। ‘रेस’ का जिक्र होते ही दर्शकों के जेहन में सैफ अली खान का दाढ़ी से भरा चेहरा घूमने लगता है। ऐसे में वह सलमान खान को इस भूमिका में फिट नहीं पा रहा है। सलमान ने अपनी शर्तों के अनुरूप इस फिल्म की पटकथा में कुछ बदलाव करवाए हैं जो इसकी सफलता में बाधा बन सकते हैं।

इसके अतिरिक्त ‘रेस’ की सफलता में निर्देशक द्वय अब्बास मस्तान की अहम् भूमिका रही है। उन्होंने इस फिल्म के कथानक में ऐसे कई रोचक मोड़ दिए जिससे दर्शक हैरान होने के साथ स्वयं को फिल्म से बंधा हुआ पाता था। क्या रेमो डिसूजा इसके तीसरे भाग में कथानक को उस तरह से पेश कर पाएंगे यह भी एक बड़ा प्रश्न है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल