न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’ के बढते बजट से घबराए सलमान, लिमिट में रखने के निर्देश

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर भारी भरकम बजट वाली फिल्मों का हश्र देखकर अब बॉलीवुड के बडे सितारे भी अपनी फिल्मों पर बेतहाशा रकम खर्च करने से तौबा करने लगे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 12:09:59

‘भारत’ के बढते बजट से घबराए सलमान, लिमिट में रखने के निर्देश

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर भारी भरकम बजट वाली फिल्मों का हश्र देखकर अब बॉलीवुड के बडे सितारे भी अपनी फिल्मों पर बेतहाशा रकम खर्च करने से तौबा करने लगे हैं। इसके चलते सुपर सितारा सलमान खान ने भी अपनी फिल्म ‘भारत’ के लिए ऐसा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी टीम को फिल्म का बजट 80 करोड की राशि के भीतर ही रखने की हिदायत दी है। वैसे उनकी फिल्मों का बजट 100 से 150 करोड के मध्य रहता है।

bollywood,Salman Khan,bharat,bharat movie

सलमान खान ने अपने करियर में अब तक 4 ऐसी फिल्में की हैं जिनका बजट 100 करोड से ज्यादा था। और एक फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ऐसी रही जिसका बजट 210 करोड था। यह सलमान खान की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस 335 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,Salman Khan,bharat,bharat movie

इतना ही बजट आदित्य चोपडा ने अपनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को दिया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। यह फिल्म सिर्फ 151 करोड का कारोबार कर सकी थी।

bollywood,Salman Khan,bharat,bharat movie

वही हाल हालिया प्रदर्शित शाहरुख खान की ‘जीरो’ का हुआ है। 200 करोड के बजट में बनी ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक सिर्फ 85 करोड का कारोबार करके असफल फिल्म का ठप्पा अपने ऊपर लगवा चुकी है। मगर अब ज्यादा कमाई के दबाव से बचने के लिए सलमान खान ने मेकिंग के बजट में कटौती की स्ट्रैटजी अपनाई है।

bollywood,Salman Khan,bharat,bharat movie

भारत फिल्म से जुडा एक अहम दृश्य हाल में अबुधबी में शूट हुआ था। उस दृश्य में सर्कस में काम करने वाले लोगों का पूरा कारवां रेगिस्तान से गुजरता है। सूत्रों की मानें तो सलमान खान चाहते थे कि उस दृश्य को अबुधाबी की बजाय राजस्थान में फिल्माया जाय, पर निर्माता अतुल अग्निहोत्री और टीसीरीज के आला अधिकारी अबुधाबी जाकर खर्चीला शूट कर आए। इसके बाद सलमान खान ने खर्च को एक सीमा में रखने की हिदायत दे डाली। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन बजट में भी कटौती के निर्देश दे दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल