न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगा दाग, अपराधियों की सूची में सलमान खान

सलमान खान का करियर हवाई घोड़े पर सवार है, लेकिन ऐसा महसूस हो रहा है उनके इस घोड़े को रोकने का काम राजस्थान सरकार करने जा रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 9:57:16

लगा दाग, अपराधियों की सूची में सलमान खान

सलमान खान का करियर हवाई घोड़े पर सवार है, लेकिन ऐसा महसूस हो रहा है उनके इस घोड़े को रोकने का काम राजस्थान सरकार करने जा रही है। हाल ही में जोधपुर कोर्ट से 5 साल के सश्रम कारावास की सजा पाने के बाद जमानत पर रिहा हुए सलमान खान का नाम अपराधियों की लिस्ट में शामिल हुआ है। सरकार ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें 39 अपराधियों के नाम शामिल हैं। अपराधियों की यह सूची वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी वेबसाइट पर डाली है। इस सूची में सलमान खान का नाम सबसे अंत में 39वें स्थान पर है।

bollywood,Salman Khan,criminal

इस सूची में उन्हीं लोगों को शामिल किया गया है, जो वन्य जीवों के प्रति अपराध से जुड़े हुए हैं। इस महीने की शुरूआत में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को काला हिरण शिकार केस में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। उन्हें बड़ी मुश्किलों से जमानत मिल पाई थी। जमानत मिलने तक उन्हें दो रात तीन दिन जेल में बिताने पड़े थे। इस सूची में सलमान खान का नाम उन्हें बड़ा झटका दे गया है। आगामी माह सलमान खान के इस केस की पैरवी होनी है जिसमें यह तय किया जाएगा कि उनकी जमानत जारी रखी जाए या उसे निरस्त कर दिया जाए। यदि उनकी जमानत को रद्द कर दिया जाता है तो सलमान खान को फिर से जेल जाना पड़ेगा, जिसके चलते उनका करियर दाव पर लगा होगा। उनके जेल जाने से उन पर लगे करोड़ों रुपयों से बॉलीवुड आर्थिक तौर पर कमजोर होगा साथ ही बॉलीवुड का सफलता का प्रतिशत भी खासा प्रभावित होगा।

bollywood,Salman Khan,criminal

वर्तमान समय में यूं तो कई सितारे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन यह सफलता वैसी नहीं है जो सलमान खान, आमिर खान को मिलती है। सलमान खान वर्ष में दो बार आकर बॉक्स ऑफिस को अकेले दम पर 600 करोड़ रुपये का अंश दान दे जाते हैं। ऐसे में उनके जेल जाने से यह सीधा सपाट नुकसान है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी ईद पर प्रदर्शित फिल्म रेस-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद उन्हें सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘दस का दम’ को शुरू करना है। इस शो के साथ ही उन्हें अपने भाई अरबाज खान की फिल्म दबंग-3 और कलर्स टीवी के शो बिग बॉस-12 को भी शुरू करना है। यह तीनों प्रोजेक्ट इसी वर्ष प्रदर्शित होने हैं। ऐसे में यदि सलमान खान को जेल हो जाती है तो इन तीनों का भविष्य भी अधंकार में नजर आ रहा है। इन तीनों के एकसाथ बंद होने से टीवी और फिल्म उद्योग को अतिरिक्त 600 करोड़ का नुकसान होगा। अब देखने वाली बात यह है कि अपराधियों की सूची में नाम आने के बाद आगामी महीने जोधपुर कोर्ट सलमान खान केस की सुनवाई करने के बाद क्या निर्णय लेता है। क्या सलमान खान की जमानत रद्द हो जाएगी या फिर उसे और आगे बढ़ा दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक