न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिशा पटानी और सलमान पर फिल्‍माया जाएगा बॉलीवुड इतिहास का सबसे बड़ा गाना, एक साथ नज़र आयेंगे 500 डांसर

फिल्म ‘भारत’ के इस गाने में सलमान खान और दिशा पटानी के साथ 500 बैंकग्राउड डांसर डांस करेंगे। इस गाने में डांस के साथ सर्कस का भी आप आंनद ले सकते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 5:59:39

दिशा पटानी और सलमान पर फिल्‍माया जाएगा बॉलीवुड इतिहास का सबसे बड़ा गाना, एक साथ नज़र आयेंगे 500 डांसर

सलमान खान की फिल्म 'भारत' पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। पहले प्रियंका का अचानक 'भारत' को ना कहना फिर फिल्म में कटरीना की एंट्री। कहा जा रहा है कि कटरीना ने फिल्म के लिए हामी भर दी है,जिससे सलमान काफी खुश हैं। वह पहले भी इस फिल्म के लिए कटरीना को ही लेना चाहते थे। इस फिल्म में स्टारकास्ट के बदलाव के कारण कुछ दिनों के लिए शूटिंग में रूकावट आ गई थी। लेकिन अब फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग पूरी रफ्तार में शुरू हो चुकी है, वो भी ऐसे क‍ि अब इस फिल्‍म में एक जबरदस्‍त गाना तैयार हो रहा है। कुछ समय पहले इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने गाने की फोटो शेयर की थी। जिसमें सलमान खान सर्कस स्टेज पर बाइक से स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। खबर है कि इस स्टंट में सलमान खान बाइक से आग लगे हुए रिंग से निकलते नजर आएगें।

bollywood,Salman Khan,disha patani,bharat song,bharat movie,download bharat movie

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘भारत’ के इस गाने में सलमान खान और दिशा पटानी के साथ 500 बैंकग्राउड डांसर डांस करेंगे। इस गाने में डांस के साथ सर्कस का भी आप आंनद ले सकते हैं। ऐसा पहली बार होगा जब एक गाने में 500 लोग डांस के जरिए धमाल मचाते नजर आएंगे। निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर यह सुनिश्चित किया है कि ट्रैक में एक टिपिकल सलमान खान वाले चार्टबस्टर गाने के हिसाब से सभी जरुरी बातों का ख्याल रखा जाएगा।

सूत्रों से पता चला है, ‘यह गाना शायद बॉलीवुड में अब तक का सबसे बड़ा डांस नंबर होगा, क्योंकि यह एक सर्कस में होना है जिसमें 500 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स शामिल हो रहे हैं। इस ट्रैक को स्लो मोशन में दर्शाया जाएगा क्योंकि इसमें सलमान खान को आग लगे हुए रिंग के साथ स्टंट करना है। यह गाना 60 और 70 के दशक के लिए श्रद्धांजलि होगी। जब रूसी सर्कस देश में बेहद पंसद किया जाता था और यह कई दशकों को ध्यान में रखकर बनने वाली फिल्म 'भारत' में सलमान-दिशा के ट्रैक का एक अहम हिस्सा होगा।’

bollywood,Salman Khan,disha patani,bharat song,bharat movie,download bharat movie

हो सकता है फिल्म की कहानी में बदलाव
कहा जा रहा था कि 'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। अब सलमान खान के फैंस उन्हें रोते हुए नहीं देख सकते तो अपाहिज कैसे देख सकेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए भारत फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर्स को कहा गया है कि वह फिल्म की कहानी में बदलाव करें।
बता दे, फिल्म 'भारत' अगले साल 5 जून 2019 में रीलिज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और तबू नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक