न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2019: ‘दबंग’ से टकरायेंगे खिलाडी कुमार, क्या बदलेगी ‘हाउसफुल-4’ की प्रदर्शन तिथि

गत वर्ष 15 अगस्त को जॉन अब्राहम के साथ कडा मुकाबला करने वाले अक्षय कुमार इस वर्ष भी एक बडे मुकाबले में फंसते नजर आ रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 04 Jan 2019 1:04:50

2019: ‘दबंग’ से टकरायेंगे खिलाडी कुमार, क्या बदलेगी ‘हाउसफुल-4’ की प्रदर्शन तिथि

हर वर्ष ऐसी कई फिल्मों का प्रदर्शन होता है जिसमें दो बडे-बडे सितारे आमने सामने होते हैं। अधिकांशतय तो इनमें से कोई न कोई अपनी फिल्म को आगे पीछे करके मुकाबला टालता है लेकिन कई बार परिस्थितिवश यह मुकाबला हो जाता है। गत वर्ष 15 अगस्त को जॉन अब्राहम के साथ कडा मुकाबला करने वाले अक्षय कुमार इस वर्ष भी एक बडे मुकाबले में फंसते नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के दबंग खान अपनी सफल फे्रंचाइजी ‘दबंग’ की अगली कडी दबंग-3 इस वर्ष दीपावली पर प्रदर्शित करने का मानस बना रहे हैं। यदि सलमान खान अपनी फिल्म को दीपावली पर प्रदर्शित करेंगे तो उन्हें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल-4 से टकराव झेलना पडेगा। सलमान खान (Salman Khan) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से बडे सितारे हैं ऐसे में क्या अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में किसी प्रकार का फेरबदल करेंगे या फिर वे सलमान खान के साथ टकराव झेलेंगे।

bollywood,Salman Khan,dabaang3,Akshay Kumar,housefull 4

गौरतलब यह है कि यह दोनों ही फिल्में सफल फ्रेंचाइजी की फिल्में हैं जिनका दर्शकों का इंतजार रहता है। सलमान खान की दबंग-3 क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने के समाचार आ रहे थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि यदि तय समय पर फिल्म शुरू होती है तो वे इसे दीपावली पर प्रदर्शित कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर निर्माता साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल-4 अपने तय समय पर शूटिंग के दौर में चल रही है, जिसके चलते वह सही समय पर प्रदर्शित हो जाएगी इसमें कोई दो राय नहीं है। साजिद नाडियाडवाला सलमान खान के बहुत अच्छे मित्रों में हैं ऐसे में क्या सलमान खान चाहेंगे कि उनके मित्र की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कडा टकराव मिले।
हाउसफुल सीरीज की अब तक 3 फिल्में प्रदर्शित हुई हैं और इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। पिछले दिनों मीटू कैम्पन के चलते इस फिल्म के निर्देशक साजिद खान और अभिनेता नाना पाटेकर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जिसके चलते यह कुछ समय के लिए लेट हो गई है, लेकिन फिर भी यह समय पर प्रदर्शित होगी इसमें कोई दोराय नहीं है।

अब देखने वाली बात यह है कि इन दोनों सितारों में से कौन अपनी फिल्म को प्रदर्शित नहीं करता है। वैसे उम्मीद है कि सलमान खान अपनी दबंग-3 को क्रिसमस पर ही प्रदर्शित करेंगे। वे नहीं चाहेंगे कि अक्षय कुमार और उनका आमना सामना हो, जिससे दोनों फिल्मों का कारोबार प्रभावित हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम