न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अप्रैल 5, बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का दांव, 'सलमान' तरेंगे या डूबेंगे

बॉक्स ऑफिस के ‘सुल्तान’ बने सलमान खान पर इस वक्त 600 करोड़ का दांव लगा हुआ है। उन पर लगे हुए 600 करोड़ को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में एक सवाल उभर रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 6:34:01

अप्रैल 5, बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का दांव, 'सलमान' तरेंगे या डूबेंगे

बॉक्स ऑफिस के ‘सुल्तान’ बने सलमान खान पर इस वक्त 600 करोड़ का दांव लगा हुआ है। उन पर लगे हुए 600 करोड़ को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में एक सवाल उभर रहा है। कहा जा रहा है कि क्या यह 600 करोड़ बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ बनकर वापस आएंगे या फिर पूरी तरह से डूबत खाते में जाएंगें। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कर कह रहे हैं। इसकी वजह यह है कि पाँच अप्रैल को सलमान खान के 20 साल पुराने काले हिरण मामले में जोधपुर अदालत अपना फैसला सुनाने जा रही है। फैसला आने के बाद ही पता चलेगा कि अदालत सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम को सजा देती है या उन्हें बरी करती है।

bollywood,Salman Khan,race 3,race 3 movie,race 3 film,download race 3,race 3 trailer,black buck case judgement,bharat

आरोपित वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 52 के अन्तर्गत दोषी करार दिए जाते हैं तो उन्हें अधिकतम छह साल की जेल हो सकती है। न्यायालय जुर्माना भी लगा सकता है। अदालत ने 5 अप्रैल को सभी आरोपितों को अदालत में हाजिर होने को कहा है। सलमान इससे पहले भी मुंबई के हिट एंड रन केस में फंसे हैं और उस दौरान भी सवाल उठे कि अब फिल्मी भविष्य का क्या होगा। यही सवाल एक बार फिर उठता है कि अगर पांच अप्रैल को फैसला सलमान के पक्ष में नहीं जाता तो क्या? ऐसे में बॉलीवुड और ब्रांड बाजार को चिंता करने की जरूरत ज़्यादा पड़ेगी। ये दांव 500 करोड़ से अधिक का है।

bollywood,Salman Khan,race 3,race 3 movie,race 3 film,download race 3,race 3 trailer,black buck case judgement,bharat

इन दिनों सलमान खान रेस-3 में व्यस्त हैं जिस पर 150 करोड़ की लागत लगी है। हालांकि इसका निर्माण रमेश तौरानी के साथ स्वयं सलमान खान भी कर रहे हैं। इसके बाद सलमान खान अपने भाई अरबाज खान की फिल्म दबंग-3 में काम करेंगे। यह इसी साल प्रदर्शित होनी है। सारी तैयारियां पूरी हो गई है। इसकी लागत भी 125 करोड़ के लगभग बताई जा रही है। इसके बाद सलमान खान अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगे यह 2019 ईद पर प्रदर्शित होगी। इसका बजट भी 150 करोड़ बताया जा रहा है। सलमान खान को लेकर साजिद नाडियाडवाला किक का दूसरा भाग भी घोषित कर चुके हैं, जो अगले साल क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी। यह फिल्म भी 150 करोड़ जैसे बड़े बजट की होगी।

सलमान के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में दो मामले लंबित थे, जिनमें अवैध हथियार (लाइसेंस अवधि समाप्त) रखने का भी मामला था। इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया था । हालांकि विश्नोई समाज ने इस फैसले के खिलाफ अलग से चुनौती दी है। सलमान खान पर अब तक 4 केस दर्ज हुए थे जिनमें से 3में वो बरी हो चुके हैं। ये चौथा और आखिरी मुकदमा है। कानून विशेषज्ञों का कहना है कि सलमान अगर इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें छह साल तक की सजा हो सकती है लेकिन उन्हें आगे भी अपील करने और अदालत का दरवाजा खटखटाने का पूरा अधिकार रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल