न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत : प्रियंका की EXIT और अपनी ENTRY पर कैटरीना कैफ ने इस अंदाज़ में दिया जवाब, देखे वीडियो

प्रियंका के जाने के बाद इस फिल्म में एंट्री हुई कैटरीना कैफ की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Aug 2018 7:30:21

भारत : प्रियंका की EXIT और अपनी ENTRY पर कैटरीना कैफ ने इस अंदाज़ में दिया जवाब, देखे वीडियो

प्रियंका चोपड़ा के अचानक सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ने से बॉलीवुड गलियारों में हंगामा मच गया था। शूटिंग शुरु होने के दो दिन पहले ही प्रियंका इस फिल्म से अलग हो गईं और इसकी जानकारी डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक ट्वीट के जरिए दी थी। प्रियंका से इस फिल्म की अलग होने की वजह तो नहीं लेकिन डायरेक्टर अली ने उनकी निक के साथ शादी होने का इशारा जरुर अपने ट्वीट में दिया था। प्रियंका के जाने के बाद इस फिल्म में एंट्री हुई कैटरीना कैफ की। इस बात की जानकारी सबसे पहले फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद बॉलीवुड के दंबग खान ने ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे हंगामा ही मच गया। सलमान खान ने सोमवार देर रात ट्वीट किया - 'एक सुंदर और सुशील लड़की जिसका नाम है कटरीना कैफ..स्वागत है आपका भारत की जिंदगी में।'

bollywood,Salman Khan,bharat,katrina kaif,bharat movie,download bharat movie

अब अपनी इस फिल्म में एंट्री के बाद पहली बार कैटरीना कैफ ने अपनी ओर से जवाब दिया है। बीती रात कैटरीना कैफ वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 के रेड कारपेट पर हिस्सा लेने के लिए आईं थी। इस मौके पर जब जर्नलिस्ट्स ने उनसे ‘भारत’ फिल्म में हुई उनकी लास्ट मूमेंट एंट्री पर सवाल किया तो उन्होंने इसका ‘स्वैग’ से जवाब भी दिया।

एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि अगर वो बता सकें कि किस तरह सम्मान के साथ उनकी ‘भारत’ में लास्ट मूमेंट एंट्री ने फिल्म को सहारा दिया तो इस पर कैटरीना ने तुरंत कहा, ‘ऐसा तो नहीं है, मैं इसे ऐसे नहीं देखती, अली अब्बास जफर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। पहले हम लोग साथ में काम कर चुके थे। मेरे ब्रदर की दुल्हन और टाइगर जिंदा है में और दोनों ही फिल्में बेहद सक्सेसफुल रहीं। और खास बात ये है कि दोनों ही फिल्मों में उनके साथ काम कर अच्छा लगा।’

bollywood,Salman Khan,bharat,katrina kaif,bharat movie,download bharat movie

इसके बाद आगे बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे उनकी ओर से फोन आया और उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट भेज रहा हूं। देखो, अगर पसंद आए तो मुझे बताना। और मुझे ये फिल्म एकदम बेहतरीन लगी। मैं इस किरदार के लिए बहुत उत्साहित थी। और मैं इस फिल्म का हिस्सा होकर बेहद खुश हूं।’

जब उनसे पूछा गया कि लेकिन किसी और की एक्जिट के बाद आपकी एंट्री हुई तो, इस पर कैटरीना ने कहा, ‘मैंने हमेशा अपनी फिल्मों को उनकी स्किप्ट और अपने किरदार के आधार पर चुना है। तो मेरे लिए ये बहुत उत्साह वाली बात है कि मैं वापस इस टीम के साथ काम कर रही हूं। ये बेहतरीन स्क्रिप्ट है और मुझे अपना किरदार पसंद आया है। जिसे मैं निभाने जा रही हूं।’

बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में सलमान, कैटरीना के अलावा ‘बागी गर्ल’ दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी साथ दिखने वाले हैं। ये फिल्म साउथ कोरियन फिल्म ‘ऑड टू माई फादर’ की हिंदी रीमेक है। सलमान खान की ये फिल्म साल 2019 को ईद के मौके पर रिलीज होनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक