न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत' : सामने आया सलमान खान का तूफानी लुक, डायरेक्टर ने लिखा- ये तूफान से पहले की खामोशी है...

सलमान खान की चर्चित फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने जारी कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Aug 2018 2:34:36

'भारत' : सामने आया सलमान खान का तूफानी लुक, डायरेक्टर ने लिखा- ये तूफान से पहले की खामोशी है...

सलमान खान की चर्चित फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने जारी कर दिया है। हालांकि इस फोटो में साफ तौर पर सलमान खान का चेहरा दिख नहीं रहा लेकिन बैक ग्राउंड में सर्कस शो की बैकग्राउंड नजर जरुर आ रही है।

अली अब्बास जफर की ये फिल्म कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है और फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat first look,salman khan bharat first look,bharat movie,download bharat

बता दें कि इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैटरीना लीड रोल में नजर आने वाली है। कैटरीना से पहले ये रोल प्रियंका चोपड़ा को दिया गया था लेकिन शूटिंग शुरु होने के दो दिन पहले ही प्रियंका इस फिल्म से अलग हो गईं और इसकी जानकारी डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक ट्वीट के जरिए दी थी। प्रियंका से इस फिल्म की अलग होने की वजह तो नहीं लेकिन डायरेक्टर अली ने उनकी निक के साथ शादी होने का इशारा जरुर अपने ट्वीट में दिया था।

हॉलीवुड फिल्म में काम करने की तैयारी में प्रियंका चोपड़ा

'भारत' छोड़ने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक और हॉलीवुड फिल्म में काम करने की तैयारी में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कॉमिक बुक पर बनने जा रही फिल्म 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' साइन की है। फिल्म में लीड रोल क्रिस पैट निभाएंगे। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक फिल्म इमेज कॉमिक ग्राफिक्स नॉवेल की कहानी पर बन रही है। जिसे एजे लिबरमैन और रिले रॉस्मो ने इसी टाइटल बनाया था। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, यूनिवर्सल के बड़े बजट वाली फिल्म में प्रियंका और पैट की कैमिस्ट्री दिखाई देगी।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,bharat,bharat first look,salman khan bharat first look,bharat movie,download bharat

प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ते ही सलमान ने खाई ये कसम

प्रियंका के इस तरह अचानक फिल्म छोड़ने से सलमान गुस्से में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि प्रियंका ने इतना बड़ा फैसला ले लिया। यही नहीं सलमान ने अब कभी भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम ना करने की कसम खाई है। सलमान अपने काम को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। वो ये ध्यान रखते हैं कि उनकी फिल्म में जिसे कास्ट किया जा रहा है वो प्रोफेशनल हो। लेकिन प्रियंका ने जो किया उससे दोनों के रिश्ते में दरार पड़ना लाजमी है।

बहरहाल, वजह जो भी हो लेकिन अब एक बार फिर इस फिल्म में हमें सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। इन दोनों स्टार्स को हम पहले टाइगर जिंदा है सीरीज में साथ देख चुके हैं। खैर, आप ये बताइए कि आप इन दोनों को एक बार फिर स्क्रीन पर साथ में देखने के लिए कितने तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल