न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'साहेब बीवी और...' के बाद अपनी इस नई फिल्म की तैयारी में लगे संजय दत्त, निभाएंगे अफगान राजा का किरदार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त को हाल में ही मुंबई स्थित एक स्टूडियो में देखा गया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Aug 2018 11:21:19

'साहेब बीवी और...' के बाद अपनी इस नई फिल्म की तैयारी में लगे संजय दत्त, निभाएंगे अफगान राजा का किरदार

फिल्म ‘भूमि’ से बॉलीवुड में कमबैक करने वालें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में ही उनकी ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ जैसी फिल्म रिलीज हुई है, जिसको बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। बता दे, इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। पहले पार्ट में जिमी शेरगिल, रणदीप हुड्डा के साथ माही गिल मुख्य भूमिका में थीं। वहीं दूसरे पार्ट में इरफान खान अहम रोल में थे। ऐसे में जब इस फिल्म का तीसरा पार्ट आया तो लोगों को काफी उम्मीदें थीं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते में करीब 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब खबरे आ रही है कि संजय दत्त ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ की असफलता को भुलाकर अपनी नई बिग बजट फिल्म ‘पानीपत’ की तैयारी मे जुट गए हैं, जिसको डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर बना रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त को हाल में ही मुंबई स्थित एक स्टूडियो में देखा गया था। जहां वो अपनी पूरी मेक-अप टीम के साथ कैरेक्टर के लुक टेस्ट के लिए आए थे। संजय ने इस ट्रायल सेशन में न केवल कॉस्ट्यूम टेस्ट किए हैं बल्कि उन्होंने लुक टेस्ट भी दिए हैं। ‘पानीपत’ में उन्हें एक अफगान राजा का किरदार निभाना है, जिसमें उनका लुक बहुत ही महत्वपूर्ण है। बताया जा रहा है कि संजय दत्त ‘पानीपत’ में लम्बे बाल रखे नजर आएंगे, जैसे उस समय के वॉरियर्स के हुआ करते थे।

पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ के लिए संजय दत्त बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि वो अपने किरदार को ठीक से निभा सकें। वो नहीं चाहते हैं कि इतनी बड़ी फिल्म से दर्शकों को किसी प्रकार की शिकायत हो।

फिल्म ‘पानीपत’ में संजय दत्त के साथ-साथ अर्जुन कपूर और कृति सेनॉन भी दिखाई देंगे। यह दोनों कलाकार भी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘पानीपत’ के बाद संजय दत्त रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म भी एक पीरियड ड्रामा होगी। फिल्म ‘शमशेरा’ में अदाकारा वाणी कपूर भी दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक