न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ : जारी हुआ ‘आला रे आला’, अनोखे अंदाज में नजर आया भालेराव संग्राम

प्रमोशन के अन्तिम चरण में चल रही आगामी शुक्रवार 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ का आज टाइटल गीत जारी कर दिया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 20 Dec 2018 3:41:06

‘सिम्बा’ : जारी हुआ ‘आला रे आला’, अनोखे अंदाज में नजर आया भालेराव संग्राम

प्रमोशन के अन्तिम चरण में चल रही आगामी शुक्रवार 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ का आज टाइटल गीत ‘आला रे आला’ जारी कर दिया गया है। जारी होने के चंद मिनटों में ही इस गीत ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। समाचार लिखे जाने तक इसे 3 लाख, 1 हजार 560 बार देखा जा चुका था। इनमें से 30,245 ने इसे पसन्द और 7,505 ने नापसन्द किसा था। इससे पहले इस फिल्म के दो गीत ‘आँख मारे’, ‘तेरे बिन’ जारी किए जा चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है।

इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने के बारे में बात करते हुए पिछले दिनों रणवीर सिंह ने कहा था- ‘वो रोहित शेट्टी के साथ मिलकर अपने करियर का सबसे बडा गाना कर रहे हैं। आपको यह भी बता दें, इस गाने को फिल्म के लिए बड़े पैमाने पर शूट किया गया। जब इस गाने को शूट किया जा रहा था तब सेट से इस गाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई थी।

bollywood,rohit shetty,ranveer singh,karan johar,simmba,simmba new song,simmba song aala re aala,video

‘आला रे आला’ गाना रिलीज करने से पहले एक दिन पहले दर्शकों के लिए इसका टीजर रिलीज किया गया था। नेगी और गोल्डी नेज ने ‘आला रे आला’ गाने को अपनी आवाज दी है तो वहीं सब्बीर अहमद ने इस गाने के बोल लिखे हैं। यह गाना फिल्म में जान डाल देगा।

इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है और इसके लिए रोहित ने तमाम डांसर्स के साथ रणवीर को डांस करवाया है। गाने की झलक देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा सकता है कि या तो इस गाने से ही रणवीर की फिल्म में एंट्री होगी या फिर इस गाने को क्रेडिट रोल में दिखाया जाएगा। अगर ये गाना क्रेडिट रोल में दिखाया जाएगा तो इसमें अजय देवगन की झलक भी देखने को मिल सकती है। बता दें कि फिल्म के क्रेडिट रोल वाले गाने में रणवीर अजय के साथ थिरकने वाले है। जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी तो इसकी एक झलक को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रणवीर ने जानकारी दी थी कि ये सबसे बड़ा गाना है। दरअसल इस गाने को बड़े स्तर पर शूट किया गया है और इसमें 100 से ज्यादा डांसर्स नजर आने वाले हैं।

‘आला रे आला’ गाना रिलीज करने से पहले फिल्म मेकर्स ने ‘आंख मारे’ और ‘तेरे बिन’ को कुछ दिनों पहले रिलीज किया है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इससे पहले रणवीर सिंह और सारा अली खान इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे है।

इस गीत के जारी होने से एक दिन पहले जहाँ इसका टीजर जारी किया गया था, वहीं ‘सिम्बा’ के दो पोस्टर भी जारी किए गए थे। बात करें पहले पोस्टर की तो इसमें भालेराव संग्राम बने रणवीर के तीन अलग एक्शन मोड नजर आ रहे है जिनको देख कर कहना गलत नहीं होगा कि दर्शकों को फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। इस पोस्टर को दख कर कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर का यह पुलिसिया अंदाज को देख कर सभी क्रिमिनल्स के पसीने छूट जाएंगे। वही फिल्म के दूसरे पोस्टर में भी रणवीर वर्दी पहने एकदम रौबदार पुलिस वाले के गेटअप में नजर आ रहे हैं। यहां रणवीर अपनी धुन में मगन शेर की तरह दहाड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा इन पोस्टर्स में एक दमदार डायलॉग ‘आया पुलिस’ लिखा दिख रहा है।

इन पोस्टर को देखकर साफ है कि फिल्म सिम्बा में रणवीर सिघंम की तरह ही अपने सभी दुश्मनों की छुट्टी करते हुए नजर आने वाले हैं। सिम्बा में रणवीर के अलावा सारा अली खान और सोनू सूद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम