न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉब लिंचिंग पर भड़के ऋषि कपूर कहा- 'लोगों को मारने वाली भीड़ दंगाई है'

इन दिनों मॉब लिंचिंग की घटनाये भारत में तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी मॉब लिंचिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jul 2018 8:36:53

मॉब लिंचिंग पर भड़के ऋषि कपूर कहा- 'लोगों को मारने वाली भीड़ दंगाई है'

इन दिनों मॉब लिंचिंग की घटनाये भारत में तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में अलवर में गोरक्षा के नाम पर भीड़ ने पीट-पीट कर अकबर नाम के व्यक्ति की जान ले ली। मॉब लिंचिंग की घटनाओं ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। मॉब लिंचिंग की बढती घटनाओं पर चिंता जताते हुए मंगलवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि गृह सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर मंत्रिमंडलीय समूह (जीओएम) इस संबंध में निर्णय लेगा। केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी एडवायजरी में भीड़ हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में एसपी स्तर का नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर भीड़ हिंसा को रोकने के लिए कानून भी लाएगी। देशभर में बढ़ रहीं मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने कड़ी आपत्त‍ि जताई है। वही हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी मॉब लिंचिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है।

अपनी अपकमिंग फिल्म मुल्क के प्रमोशन के दौरान एक चैनेल को इंटरव्यू देने के दौरान ऋषि कपूर ने कहा कि लोगों को मारने वाली भीड़ दंगाई है।

ऋषि कपूर बोले- 'लोगों को मारने वाली भीड़ दंगाई है'

ऋषि कपूर ने इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, "लोगों को मारने वाली भीड़ दंगाई है। देश में इन दिनों ऐसी घटनाओं का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लिंचिंग है क्या? दरअसल, एक आदमी से निपट लिया जाता है, लेकिन जब 10 लोग हो जाते हैं तो दादागीरी आ जाती है और 10 लोग एक आदमी को मार रहे हैं, ये दरअसल, दंगा और बदमाशी है।" ऋषि ने लेफ्ट विंग और राइट विंग के नाम पर होने वाली राजनीति पर कहा, "मेरे दादा पृथ्वीराज कपूर ने 'पठान' नाम का प्ले किया था, ये उन दिनों काफी सेक्युलर प्ले था। हमें हमारे परिवार ने ये सब सिखाया है। देखिए जो गलत है, वो गलत है, इसमें राइट विंग, लेफ्ट विंग ये वाली कोई बात नहीं है।"

bollywood,rishi kapoor,taapsee pannu,mob lynching

तापसी ने जताई मौजूदा हालत पर चिंता...

फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने यहां कहा, "हमें पांचवीं क्लास से पढ़ाया जाता है कि भारत एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, इसके बाद जब हम असल दुनिया में दाखिल होते हैं तो दूसरी ही चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसे में समझ ही नहीं जाता है जो पढ़ा वो सही था या जो कुछ सामने चल रहा है, वह सही है।"

बता दें कि डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म मुल्क एक कोर्टरूम ड्रामा है। जो 3 अगस्त को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक