न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलविदा कादर खान: बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन ने ऐसे दी आखिरी विदाई, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jan 2019 2:05:25

अलविदा कादर खान: बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन ने ऐसे दी आखिरी विदाई, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

लंबे समय से बीमार बॉलीवुड के बेहतरीन और सीनियर एक्टर कादर खान 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। वह दिमाग की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और कनाडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कादर खान का जाना बॉलीवुड के लिए भारी क्षति है। कादर खान को एक्टर के तौर पर सब जानते हैं। लेकिन उनकी एक पहचान जो उनके अंदर के एक्टर से कहीं ज्यादा है वो हैं कादर खान के डायलॉग्स।

अमिताभ बच्चन के सुपरस्टार बनने में कादर खान द्वारा लिखे डायलॉग्स का बड़ा योगदान है। 1983 में रिलीज हुई कुली में अमिताभ के किरदार में जान डालने वाले संवाद कादर खान ने ही लिखे थे।

'बचपन से सर पर अल्लाह का हाथ और अल्लाहरख्खा है अपने साथ, बाजू पर 786 का है बिल्ला, 20 नंबर की बीड़ी पीता हूं और नाम है 'इकबाल'।'

'आप हैं किस मर्ज की दवा, घर में बैठे रहते हैं, ये शेर मारना मेरा काम है? कोई मवाली स्मग्लर हो तो मारूं मैं शेर क्यों मारूं, मैं तो खिसक रहा हूं और आपमें चमत्कार नहीं है तो आप भी खिसक लो।' ऐसे ही कुछ और शानदार डायलाग कादर खान ने अमिताभ के लिए लिखे। अपने करीबी दोस्त और गाइड के जाने से अमिताभ बच्चन काफी दुखी हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारे भी कादर खान के जाने से शोक में हैं।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कादर खान नहीं रहे... बहुत दुखद खबर है। मेरी दुआएं उनके साथ हैं। बेहद शानदार थिएटर कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा आर्टिस्ट... एक अद्भुत लेखक। मेरी कई सफल फिल्मों का हिस्सा और एक गणितज्ञ।

अनुपम खेर ने एक वीडियो मैसेज कहा कि कादर खान हमारे देश के सबसे शानदार कलाकारों में से एक थे। उनके साथ काम करना बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। कादर खान बहुत हुनरमंद कलाकार थे। उनका मजाकिया अंदाज एकदम स्वाभिवक था। कादर खान हमें बहुत याद आएंगे।

जब बॉलीवुड में हुई एक प्रोफेसर की एंट्री

कादर खान के पिता कंधार के थे और उनकी मां पाकिस्तान के पिशीन जिले की थीं, जो विभाजन से पहले भारत का हिस्सा हुआ करता था। म्युनिसिपल स्कूल में पढ़ाई करने के बाद कादर खान ने मुंबई के इस्माइल युसूफ कॉलेज में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजिनियर्स से सिविल इंजिनियरिंग में डिग्री हासिल की। 1970 से 1975 तक उन्होंने एक कॉलेज में बतौर इंजिनियरिंग के प्रोफेसर के रूप में भी काम किया।

कॉलेज में मिला पहला ब्रेक

कादर खान के कॉलेज फंक्शन के दौरान मेहमान बनकर एक्टर दिलीप कुमार भी पहुंचे थे। उस दौरान कादर खान ने एक स्टेज परफॉर्मेंस दी और दिलीप कुमार उनसे इंप्रेस हुए और उन्होंने उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया। फिल्म 'जवानी दीवानी' के डायलॉग लिखने का ऑफर मिला और कादर खान बॉलीवुड के मशहूर कलाकार, राइटर और डायरेक्टर बने।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम