न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेशमा शेट्टी के हाथों में ऐश्वर्या का करियर, क्या मिलेगी सफलता!

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सलमान खान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी ने बच्चन परिवार को अपनी गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त कर ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jan 2018 1:09:38

रेशमा शेट्टी के हाथों में ऐश्वर्या का करियर, क्या मिलेगी सफलता!

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सलमान खान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी ने बच्चन परिवार को अपनी गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त कर ली है। इन दिनों रेशमा ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की मैनेजर के तौर पर काम रही हैं। जब से रेशमा ने ऐश्वर्या की डायरी को संभाला है तब से उनके पास लगातार फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं और ऐश्वर्या भी उन पर लगातार अपनी सहमति देती जा रही हैं।

इन दिनों 'फन्ने खाँ' में काम कर रही ऐश्वर्या राय ने आगामी दो और फिल्मों के लिए अपनी हामी भरी है। पिछले सप्ताह ही उन्होंने 60 के दशक की सुपर हिट फिल्म 'रात और दिन' के रीमेक के लिए स्वीकृति दी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ की माँग रखी थी, जिसे निर्माताओं की ओर से सहर्ष स्वीकार कर लिया गया है।

वहीं दूसरी पिछले 48 घंटों से बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा है कि ऐश्वर्या ने एक और मजबूत किरदार वाली फिल्म 'जैसमीन' के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है, जिसमें वे सरोगेट मदर का किरदार निभाएंगी। टॉयलेट: एक प्रेम कथा के निर्देशक श्री नारायण सिंह इस फिल्म से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़े हैं और 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' की लेखक जोड़ी सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहाल इससे अपनी निर्देशकीय पारी शुरू करने जा रहे हैं।

bollywood,reshma shetty,aishwarya rai,Salman Khan,entertainment,gossips

2016 में 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आने के बाद से ऐश्वर्या राय को कोई अन्य फिल्म नहीं मिल पा रही थी लेकिन जब से रेशमा को उन्होंने अपना मैनेजर बनाया है तब से उनकी डायरी के दिनों में व्यस्त तारीखें बढऩे लगी हैं। ऐश्वर्या राय ने अब रेशमा को अपने पति अभिषेक बच्चन का कार्य भी देखने की जिम्मेदारी दी है। एक तरफ जहाँ ऐश्वर्या राय ने रेशमा को लेकर अपना करियर बदलने की तैयारी की है वहीं दूसरी ओर उन्होंने बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ सलमान खान से पंगा ले लिया है।

bollywood,reshma shetty,aishwarya rai,Salman Khan,entertainment,gossips

ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फन्ने खां इस वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। इसी दिन सलमान खान की रेस-3 का प्रदर्शन होना तय हुआ है। फन्ने खाँ की निर्मात्री प्रेरणा सिंह ने अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव का प्रयास किया था लेकिन ऐश्वर्या ने यह कहकर कि उन्हें सलमान खान से किसी बात का डर है और वे अपनी फिल्म ईद के मौके पर ही प्रदर्शित करेंगी, उन्होंने अपनी फिल्म को रेस-3 के सामने ही लाने की घोषणा की है।

अब देखना यह है कि अपनी वापसी के बाद सफलता को तरस रही ऐश्वर्या राय बच्चन क्या रेशमा शेट्टी के सहारे अपने करियर को सफल बना पाती हैं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल