न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ में रणवीर से दो-दो हाथ करते नजर आएगा यह सुपर सितारा

बीच में समाचार आ रहे थे कि प्रकाश राज इसमें खलनायक के रूप में नजर आएंगे जिन्होंने मूल फिल्म ‘टेम्पर’ में यह भूमिका की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Mar 2018 11:31:34

‘सिम्बा’ में रणवीर से दो-दो हाथ करते नजर आएगा यह सुपर सितारा

पद्मावत के पूरे ग्यारह माह बाद रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का प्रदर्शन होगा। इस फिल्म की अभी से इतनी ज्यादा हाइप बना दी गई है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आय के नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है। पिछले दिनों इस फिल्म की नायिका सारा अली खान की घोषणा हुई और अब इसके खलनायक को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

बीच में समाचार आ रहे थे कि प्रकाश राज इसमें खलनायक के रूप में नजर आएंगे जिन्होंने मूल फिल्म ‘टेम्पर’ में यह भूमिका की है। लेकिन यह अफवाह थी। अगर बॉलीवुड के गलियारों से आ रहीं खबरों की मानें तो फिल्म के निर्माताओं ने इसके लिए सबसे पहले अभिषेक बच्चन से बात की थी। हालांकि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है।

स्पॉटबॉय की एक खबर के अनुसार, ‘फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी और निर्माता करण जौहर चाहते थे कि अभिषेक बच्चन फिल्म ‘सिम्बा’ में खलनायक के किरदार में दिखाई दें हालांकि उन्होंने इस फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अभिषक बच्चन के ऐसे ठंडे रिस्पांस के बाद रोहित और करण को थोड़ा अचम्भा भी हुआ लेकिन उन्होंने अभिषेक के फैसले का सम्मान किया। अभिषेक बच्चन से इंकार सुनने के बाद अब ‘सिम्बा’ के मेकर्स आर. माधवन को फिल्म में लेने की सोच रहे हैं। ऐसा संभव हो सकता है कि दर्शकों को फिल्म सिम्बा में आर. माधवन और रणवीर सिंह की टक्कर देखने को मिले।’

bollywood,abhishek bachchan,rohit shetty,ranveer singh,simmba,simmba movie,karan johar,simma films,simmba songs,download simmba,r madhavan

बीते दिनों ही डीएनए ने अपनी एक खबर में इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म ‘सिम्बा’ में अजय देवगन एक स्पेशल अपीएरेंस करते दिखेंगे। सूत्र ने डीएनए को बताया था कि, ‘रोहित शेट्टी चाहते थे कि अजय उनकी नई फिल्म ‘सिम्बा’ में एक स्पेशल अपीएरेंस कर दें। जब उन्होंने अपनी इस इच्छा के बारे में अजय को बताया तो अजय ने तुरंत ही रोहित को हां कर दी।’ खबरों के अनुसार अजय फिल्म ‘सिम्बा’ के आखिर में रणवीर सिंह की मदद करते दिखेंगे।

ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों आर.माधवन की वेब सीरीज ‘ब्रीथ’ का प्रदर्शन हुआ था। इस फिल्म में माधवन के अभिनय की सर्वत्र तारीफ की गई। इसके अतिरिक्त कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने अपने कंधे की सर्जरी कराई जिसके चलते उन्हें सैफ अली खान के साथ दोबार काम करने का मौका खोना पड़ा। लंबे समय से हिन्दी फिल्मों से दूर रहे माधवन के लिए सिम्बा करियर के लिए अहम् मोड साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह