न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों की वजह से देखी जायेगी ‘अक्टूबर’, पहले तीन दिन 25 करोड़

ट्रेलर जारी होने के बाद से दर्शकों में जिज्ञासा का विषय बन चुकी शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ कल 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 11:46:43

इन कारणों की वजह से देखी जायेगी ‘अक्टूबर’, पहले तीन दिन 25 करोड़

ट्रेलर जारी होने के बाद से दर्शकों में जिज्ञासा का विषय बन चुकी शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ कल 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। तीखी गर्मी से अचानक मौसम में आए बदलाव ने इस फिल्म के लिए दर्शकों को तैयार कर दिया है। शूजित सरकार की पिछली फिल्मों—मद्रास कैफे, विक्की डोनर, पीकू और पिंक—के रिकॉर्ड को देखते हुए इस फिल्म को मीडिया ने बहुत ज्यादा चर्चा में ला दिया है। लेखिका जूही चतुर्वेदी ने इसकी पटकथा लिखने में तीन साल का लम्बा समय लिया है। इन तीन वर्षों में उन्होंने कितनी बार इसका ड्राफ्ट तैयार किया होगा, यह ट्रेलर से साफ झलकता है।

bollywood,varun dhawan,october,october movie,october trailer,october films,download october

खूबसूरत बनिता संधू

इस फिल्म से बॉलीवुड को आलिया भट्ट के बाद एक खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्री बनिता संधू के रूप में मिलने जा रही है। यह उनकी पहली फीचर फिल्म है, जबकि वे 11 वर्ष की उम्र से कैमरे का सामना करती आ रही हैं। कई विज्ञापन फिल्मों में उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है।

संगीत और छायांकन का अहम् योगदान

सशक्त कथा पटकथा और बेहतरीन संवादों से भरी इस फिल्म की सफलता में इसके संगीत और छायांकन का अहम् योगदान रहेगा। फिल्म को तीन संगीतकारों—शांतनु मोइत्रा, अनुपम राय और अभिषेक अरोरा—ने संगीत से सजाया है। शांतनु मोइत्रा का बैकग्राउण्ड म्यूजिक लाजवाब है। फिल्म में पांच गीत हैं और सभी बेहतरीन हैं। विशेष रूप से तनवीर गाजी का लिखा, अनुपम राय का संगीतबद्ध किया और राहत फतेह अली खान की दिलकश आवाज में गाया ‘मेरी रूह करेगी फरियाद, मेरी सांसें फना हो जाएं, तब भी तू मेरे संग रहना, तब भी तू मेरे संग रहना’ श्रोताओं के दिलों में समा जाता है। यह एक असरकारक गीत है, जिसे दर्शक फिल्म देखने के बाद भी गुनगुनाता नजर आएगा।

शिमला, कुल्लू, मनाली की सुन्दरता

अविक मुखोपाध्याय का छायांकन बेहतरीन है। शिमला, कुल्लू, मनाली की सुन्दरता को उन्होंने बड़ी खूबी के साथ अपने कैमरे में कैद किया है। विशेष कर लाँग शाट्स में जिस तरह से उन्होंने झरने के बहते हुए पानी को दर्शाया है। ऊँचाई से गिरता पानी तेजी से धरती की गोद में समाता देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे एक बच्चा अपनी माँ की छाती से चिपक रहा है।

bollywood,varun dhawan,october,october movie,october trailer,october films,download october

अप्रैल की सुहाती गर्मी में मखमली सर्दी

अप्रैल की सुहाती गर्मी में मखमली सर्दी का अहसास को तैयार शूजित सरकार की ‘अक्टूबर’ को लेकर बॉक्स ऑफिस के पंडित कई अनुमान लगा रहे हैं। फिल्म की शुरूआत 7-8 करोड़ से होगी लेकिन जैसे-जैसे माउथ पब्लिसिटी बढ़ेगी कारोबार दो गुना-चार गुना बढेगा। वैसे उम्मीद है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2018 की दूसरी अप्रत्याशित सफल फिल्म साबित होगी। संभवत यह इस वर्ष की पाँचवी 100 करोड़ी फिल्म होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह