न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रतलाम में 'पद्मावत' का गीत बजने पर करणी सेना के सदस्यों ने विद्यालय में की तोड़फोड़, 4 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान एक बच्ची द्वारा फिल्म 'पद्मावत' के 'घूमर' गीत पर नृत्य किए जाने पर करणी सेना के सदस्यों ने विद्यालय में हंगामा किया और तोड़फोड़ की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 7:53:59

रतलाम में 'पद्मावत' का गीत बजने पर करणी सेना के सदस्यों ने विद्यालय में की तोड़फोड़, 4 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान एक बच्ची द्वारा फिल्म 'पद्मावत' के 'घूमर' गीत पर नृत्य किए जाने पर करणी सेना के सदस्यों ने विद्यालय में हंगामा किया और तोड़फोड़ की है। इस मामले में पुलिस ने चार उत्पातियों को गिरफ्तार कर लिया है। जावरा थाने के प्रभारी एम. पी. परिहार ने सोमवार को बताया, "सेंट पॉल विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में हिस्सा ले रहे बच्चे अपनी इच्छा के अनुसार गीत गाने और उस पर नृत्य करने की तैयारी से आए थे। विद्यालय को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कौन किस गीत पर नृत्य करेगा।"

परिहार के अनुसार, "एक बच्ची द्वारा दी गई सीडी से 'पद्मावत' फिल्म का गीत बजाया गया और उसने उसपर नृत्य शुरू किया। इसी दौरान विद्यालय प्रबंधन ने गीत बंद करा दिया। कार्यक्रम के तीन-चार घंटे बाद अपराह्न् लगभग डेढ़ बजे 20-25 लोगों का एक समूह विद्यालय पहुंचा और उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी।"

परिहार ने बताया, "जो युवा यहां तोड़फोड़ करने पहुंचे थे, वे करणी सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तोड़फोड़ करने वालों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल