न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ ने छेड़ी ‘राम-लखन’ रीमेक की बात, एक साथ काम करने से कतराते हैं सितारे

इन दिनों हर तरफ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ की चर्चा हो रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 2:39:57

‘सिम्बा’ ने छेड़ी ‘राम-लखन’ रीमेक की बात, एक साथ काम करने से कतराते हैं सितारे

इन दिनों हर तरफ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेने के साथ ही कम से कम 200 करोड़ का आंकडा छूने में सफल होगी। इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर व गीत जारी हुए हैं दर्शकों पर ‘सिम्बा’ का जादू सिर चढक़र बोल रहा है। इन दिनों रोहित शेट्टी ‘सिम्बा’ की टीम के साथ जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हुए हैं। प्रमोशन के दौरान वे लगातार मीडिया से भी रूबरू हो रहे हैं जहाँ पर कुछ पुरानी बातों का जिक्र भी हो रहा है।

हाल ही में ऐसे ही एक प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘राम-लखन’ के रीमेक की चर्चा छेड़ी। ज्ञातव्य है कि रोहित शेट्टी और करण जौहर ने सबसे पहले सुभाष घई की कल्ट फिल्म ‘राम-लखन’ के रीमेक के लिए हाथ मिलाया था, जिसे वे सुभाष घई के साथ मिलकर बनाने वाले थे। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही इसके पोस्टर तक जारी कर दिए गए थे। रणवीर सिंह इसमें ‘लखन’ का किरदार अभिनीत करने वाले थे।

bollywood,ranveer singh,ram lakhan,simmba,ram lakhan remake,rohit shetty,karan johar

कोई-मोई डॉट कॉम के साथ मुलाकात करते हुए रणवीर सिंह ने ‘राम-लखन’ रीमेक पर चर्चा की है और कहा कि रोहित शेट्टी ने यह उन्हें फिल्म काफी समय पहले ऑफर की थी। रणवीर सिंह के अनुसार, ‘जी हां, रोहित सर मेरे पास सबसे पहले राम-लखन रीमेक ही लेकर आए थे और मैं उसमें लखन का किरदार निभाने वाला था लेकिन बाद में मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। जहां तक मुझे पता है रोहित सर और करण जौहर पहले राम-लखन रीमेक के लिए ही हाथ मिलाना चाहते थे।’

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो जोरशोर से घोषित की गई यह फिल्म बंद हो गई। हालांकि स्वयं रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले मीडिया को बताया था कि, ‘आज कल के हीरो एक साथ, एक फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं। ये लोग बस सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अच्छी-अच्छी बातें लिखते हैं और एक-दूसरे का प्रमोशन करते हैं लेकिन इन्हें साथ में फिल्म नहीं करनी है।’

उन दिनों कहा जा रहा था कि रोहित को लखन के रूप में रणवीर सिंह तो मिल गए लेकिन उन्हें ‘राम’ नहीं मिल पाया था। बताया जा रहा था कि इस सिलसिले में रोहित उन दिनों सभी उभरते सितारों के पास ‘राम’ की भूमिका लेकर गए थे लेकिन कोई भी ‘राम’ नहीं बनना चाहता था। इसी वजह से रोहित शेट्टी और करण जौहर को अपना यह ड्रीम प्रोजेक्ट बंद करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं

E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की

आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ

'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन

'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम