न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आईपीएल मैच में रिलीज होगा ‘संजू’ का टीजर

वर्ष 2018 की बहुचर्चित फिल्मों में शामिल हुई राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ का टीजर आगामी 24 अप्रैल को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान जारी किया जाएगा

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 3:13:01

आईपीएल मैच में रिलीज होगा ‘संजू’ का टीजर

वर्ष 2018 की बहुचर्चित फिल्मों में शामिल हुई राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ का टीजर आगामी 24 अप्रैल को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान जारी किया जाएगा। अभी तक फिल्म के नाम को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये फिल्म ‘संजू’ या फिर ‘दत्त’ के टाइटल के साथ रिलीज हो सकती है। लम्बे समय से चर्चाओं में रही इस फिल्म को लेकर दर्शक खासा उत्साहित है। फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं और अब यह टीजर 24 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। फिल्म के मेकर्स इसके टीजर के ग्रैंड रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं।

मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स प्रेस की मौजूदगी में थियेटर में टीजर रिलीज करने के बजाय इसे 24 अप्रैल को मुंबई और हैदराबाद टी20 मैच के दौरान रिलीज करने की तैयारियों में हैं। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। क्रिकेट के दीवानों से भरे भारत में मेकर्स का ये आइडिया निश्चित तौर पर काम कर जाएगा। इसी रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इसके लिए डील भी साइन कर ली है। हालांकि बात इतनी ही नहीं है। मेकर्स वानखेड़े स्टेडियम में टीजर रिलीज करने की परमिशन भी ले रहे हैं। इसके लिए फॉर्मल अप्रूवल भी मिल गया है और रणबीर कपूर, संजय दत्त और राजकुमार हिरानी इस इवेंट का हिस्सा हो सकते हैं।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt biopic,sanju teaser,ipl 2018

क्रिकेट मैच के दौरान रणबीर, संजय दत्त और हिरानी फिल्म की लेंथ के बारे में भी बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक हिरानी तकरीबन 30 मिनट की चैट को मॉडरेट करेंगे, जबकि रणबीर इस दौरान कैरेक्टर और इसे प्ले करने में उनके सामने आई दिक्कतों के बारे में बात करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा संजय दत्त रणबीर के कैरेक्टर से कैसे प्रभावित हुए इस बारे में बात करते हुए नजर आएंगे। हिरानी इस दौरान स्क्रिप्ट और उन घटनाओं के फिल्मांकन का जिक्र कर सकते हैं, जब संजय दत्त प्रेस से घिरे हुए रहते थे। फॉक्स स्टार के अधिकारियों ने चैनल से इस सिलसिले में बातचीत भी शुरू कर दी है। इसके पीछे प्रोडक्शन हाउस का आइडिया ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फिल्म के टीजर को पहुंचाने का है। यह फिल्म आगामी 29 जून को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल