न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर के थमे करियर को परवान चढ़ाएगी ‘संजू’, 2018 की 3री 200 करोड़ी फिल्म

इम्तियाज अली के साथ ‘तमाशा’ देने वाली रणबीर कपूर लम्बे समय से परदे से दूर हैं। इस वर्ष के मध्य में वे अपनी फिल्म ‘संजू’ के जरिए वापसी करने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Mar 2018 10:41:58

रणबीर के थमे करियर को परवान चढ़ाएगी ‘संजू’, 2018 की 3री 200 करोड़ी फिल्म

इम्तियाज अली के साथ ‘तमाशा’ देने वाली रणबीर कपूर लम्बे समय से परदे से दूर हैं। इस वर्ष के मध्य में वे अपनी फिल्म ‘संजू’ के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। रणबीर कपूर बेहतरीन अभिनेता हैं इसमें कोई शक-ओ-शुबा नहीं है लेकिन उनके गलत चयन ने उन्हें अपने समकालीन सितारों से बहुत पीछे छोड़ दिया है।

करीब-करीब उनके साथ फिल्मों में आए रणवीर सिंह आज बॉलीवुड में आमिर, सलमान, अक्षय कुमार के बाद सबसे ज्यादा चर्चित और सफल अभिनेताओं में शुमार हो चुके हैं। ऐसे में रणबीर कपूर को अब अपने करियर के लिए ‘संजू’ से विशेष उम्मीद हैं।

bollwood,ranbir kapoor,sanjay dutt,sanjay dutt biopic

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की जिन्दगी पर है, जिसे राजकुमार हिरानी ने अपने विशिष्ट अंदाज में परदे पर उतारा है। गत दिनों इस फिल्म के ट्रेलर की चर्चा चली थी। कहा जा रहा था कि इसे टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ के साथ जोड़ा जाएगा। फिल्म उद्योग के जिस किसी व्यक्ति ने ‘संजू’ का ट्रेलर देखा है उसने कहा है कि यह फिल्म रणबीर कपूर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस अंदाज में संजय दत्त की जिन्दगी को बयां किया, आने वाले समय में वे शायद ही किसी अन्य फिल्म में इस अंदाज से अभिनय कर पाएं।

अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार ‘संजू’ के ट्रेलर को बागी के साथ नहीं अपितु 8 मई को भव्य समारोह के साथ जारी किया जाएगा। 8 मई की तारीख स्वयं संजय दत्त ने हिरानी को सुझाई है, क्योंकि उनकी पहली फिल्म ‘रॉकी’ 8 मई 1981 को प्रदर्शित हुई थी।

रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए जितनी मेहनत की है वह ट्रेलर में नजर आ रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने इस फिल्मू के दौरान अन्य किसी फिल्म में काम करना स्वीकार नहीं किया है। कहा जा रहा है कि रणबीर नहीं चाहते थे कि जिस तरह से संजय दत्त को पेश किया जा रहा है उसमें कोई कमी न रह जाए। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म 29 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। प्रदर्शन में अभी साढ़े तीन माह का समय शेष है ऐसे में ट्रेलर को इतनी जल्दी जारी करना बॉक्स ऑफिस के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शायद इसी सोच के चलते अब इस ट्रेलर को 8 मई को प्रदर्शित किया जाएगा।

वैसे बॉलीवुड के गलियारों में इस की चर्चा आम है कि राजकुमार हिरानी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। उम्मीद तो यह भी की जा रही है कि यह इस वर्ष की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है इसका अंदाजा तो 8 मई को लगेगा जब इसका ट्रेलर जारी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह