न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के असली रॉकस्टार बने रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘संजू’

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' बेशक रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jul 2018 6:19:51

बॉलीवुड के असली रॉकस्टार बने रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘संजू’

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' बेशक रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर 32 दिन का सफर तय कर चुकी है लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस से हिलाने वाली कोई भी फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। सिनेमाघरों में 5वें हफ्ते का सफर तय कर रही ‘संजू’ ने अब तक अपने खाते में 340.05 करोड़ रुपए जोड़ लिए हैं। इस फिल्म को दर्शक लगातार अपना प्यार देते रहे और अब यह डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की सबसे बड़ी फिल्म बन गई।

संजू ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'पीके' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘पीके’ ने 340 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था। संजू ने इसे पीछे छोड़ते हुए 340.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब भी सिनेमाघरों में इस फिल्म की धूम देखी जा रही है। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अब तक चुनिंदा फिल्में ही बनाई हैं और उन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। रणबीर कपूर स्टारर ‘संजू’ ने भी उसी सिलसिले को आगे बढ़ाया है।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt,sanjay dutt biopic,sanju,sanju movie,rajkumar hirani,download sanju movie

अगर राजकुमार हिरानी की तीन सबसे बड़ी फिल्मों की बात की जाए तो कुछ इस प्रकार हैं:

- संजू: 340.05 करोड़ रुपये
- पीके: 340 करोड़ रुपये
- 3 इडियट्स: 202.95 करोड़ रुपये

'संजू' ने रणबीर कपूर का बॉलीवुड में कद जरूर बढ़ा दिया है। रणबीर कपूर ने जिस तरह से फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त के किरदार को जिया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। सभी इस बात की तारीफ कर रहे हैं। संजय दत्त की बायोपिक ने 2 दिन में 50 करोड़ और 3 दिन में 100 करोड़ का बिजनेस किया था।
रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस सभी को खूब पसंद आ रही है। बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार ऋषि कपूर खुद अपने बेटे से बहुत प्रभावित हैं। जब से फिल्म ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है तब से कई बार ऋषि कपूर अपने बेटे की तारीफ कर चुके हैं। ऋषि कपूर ने अपने बेटे के सालों लम्बे कैरियर में पहली बार इतनी तारीफ की है, वरना ऋषि कपूर शांत रहना ही पसंद करते हैं।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt,sanjay dutt biopic,sanju,sanju movie,rajkumar hirani,download sanju movie

ऋषि कपूर ने हाल में मीडिया से बात करते हुए बताया था कि, ‘जब रणबीर ने संजू साइन की थी तब लोग मुझसे कहते थे कि उसका कैरियर खत्म हो गया है। उसने संजू साइन करके बड़ी गलती कर दी है लेकिन उसने सभी को गलत साबित किया। दर्शक उसकी फिल्म को जबरदस्त प्यार दे रहे हैं और मुझे खुशी है कि वो ऐसा काम कर रहा है।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक