न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'संजू' के बाद रणबीर कपूर का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, बने बूढ़े सेल्समैन, देखे वीडियो

इस बीच रणबीर कपूर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप उन्हें बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 5:18:51

'संजू' के बाद रणबीर कपूर का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, बने बूढ़े सेल्समैन, देखे वीडियो

'संजू' के हिट होते ही रणबीर कपूर के सितारे बुलदियों पर है। संजू लगातार कमाई करते हुए 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई हैं। इस फिल्म में रणबीर के दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा हैं। दर्शकों की तरफ से इस फिल्म को काफी वाहवाही भी मिल रही हैं। संजय दत्त की तरह दिखने के लिए रणबीर ने अपने लुक में काफी बदलाव किए थे। और तो और फिल्म में रणबीर को मुन्ना भाई के लुक में दिखने के लिए कई बार अपने लुक और मेकअप में बदलाव किए थे। तब जाकर एक परफेक्ट सीन बन पाया था। इससे तो यह पता चल गया हैं कि, रणबीर के लिए किसी भी किरदार में ढलना मुश्किल नहीं है।

bollywood,ranbir kapoor,renault,sanju

इस बीच रणबीर कपूर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप उन्हें बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे। इस तस्वीर में रणबीर अपने से दोगुनी उम्र के बुजुर्ग लग रहे हैं। फोटो में रणबीर का हुलिया पूरी तरह से अलग है। सफेद बाल और फ्रंच कट दाढ़ी में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि रणबीर का यह लुक उनकी किसी फिल्म का तो हम आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है। रणबीर कपूर का यह लुक एक विज्ञापन के लिए अपनाया है। इस वायरल तस्वीर के साथ ही रणबीर की एक और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह सफेद शर्ट पहने हुए बैठे है। इस शर्ट पर रिनॉल्ट का लोगो भी बना हुआ है। कहा जा रहा है इस विज्ञापन में रणबीर सेल्समैन बने हैं।

bollywood,ranbir kapoor,renault,sanju

इस एड का एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें रणबीर एक बूढ़े सेल्समैन के गेटउप में नजर आ रहे हैं। बूढ़े सेल्समन के गेटउप के लिए भी वो काफी मेहनत करते दिख रहे हैं। मेकअप के साथ-साथ उन्होंने ने अपने बोलने-चलने का लहजा बदला है। इस एड वीडियो में रणबीर सेल्समैन बनकर गाड़ी बेचते द दिख रहे हैं। जिस तरह से गाडी खरीदने आए कस्टमर से रणबीर बात कर रहे हैं। उससे यह बिलकुल भी पता लग रहा हैं की ये सेल्समैन नहीं रणबीर कपूर हैं।

आपको बता दें, रणबीर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक