न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फिल्म के लिए रणबीर को मिले 25 करोड़, जाने बाकि स्टार्स को कितनी मिली फीस

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर के लुक, एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को खूब सराहा जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 3:47:43

इस फिल्म के लिए रणबीर को मिले 25 करोड़, जाने बाकि स्टार्स को कितनी मिली फीस

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर के लुक, एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को खूब सराहा जा रहा है। ट्रेलर में रणबीर के अलावा सोनम कपूर, परेश रावल, विकी कौशल, दिया मिर्जा और अनुष्का शर्मा की झलक भी देखने को मिली। 'संजू' को रणबीर कपूर के करियर का टर्निंग प्वॉइंट माना जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त की तरह दिखने के लिए काफी मेहनत की है।

रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह लग रहे हैं। दर्शक रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा संजय दत्त की जिंदगी में घटा है। फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त की जिंदगी के हर पहलू को बारिकी से दिखाया गया है। इसमें ड्रग एडिक्ट, लव लाइफ, फ्रेंडशिप, जेल में गुजारे उनके दिनों को भी दिखाया गया है। रणबीर के अलावा राजकुमार हिरानी ने बाकी स्टार्स को रियल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आइए जानते हैं फिल्म के लिए इन स्टार्स ने कितनी फीस ली है...

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt biopic,sanju,sanju trailer,sanju movie,sanju songs,download sanju movie

# तब्बू
फिल्म में तब्बू ने कैमियो रोल किया है। वो इसमें खुद का रोल करती नजर आएंगी। इस छोटे से रोल के लिए तब्बू ने 60 लाख रुपए चार्ज किए हैं।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt biopic,sanju,sanju trailer,sanju movie,sanju songs,download sanju movie

# करिश्मा तन्ना
फिल्म में करिश्मा तन्ना ने माधुरी दीक्षित का किरदार निभाया है। खबरों की मानें तो माधुरी ने फिल्म में अपने ज्यादा सीन दिखाने से डायरेक्टर को मना किया था। इस वजह से करिश्मा 10-15 मिनट के रोल में नजर आ सकती हैं। इसके लिए करिश्मा ने 1 करोड़ रुपए फीस ली है।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt biopic,sanju,sanju trailer,sanju movie,sanju songs,download sanju movie

# सोनम कपूर
फिल्म में सोनम ने संजय दत्त की पहली गर्लफ्रेंड टीना मुनीम का किरदार निभाया है। इस रोल के लिए सोनम ने 6 करोड़ रुपए लिए हैं। बता दें कि सोनम की फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' 1 जून को रिलीज होगी।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt biopic,sanju,sanju trailer,sanju movie,sanju songs,download sanju movie

# रणबीर कपूर
फिल्म के लिए रणबीर ने जितनी मेहनत की है उसका फल तो उन्हें मिलना ही चाहिए। रणबीर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने फिजीक पर काफी ध्यान दिया। रणबीर ने संजय दत्त बनने के लिए 25 करोड़ रुपए फीस ली है।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt biopic,sanju,sanju trailer,sanju movie,sanju songs,download sanju movie

# दिया मिर्जा
दिया ने भी 'संजू' से लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी की है। फिल्म में दिया, संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का रोल प्ले कर रही हैं। दिया ने मान्यता जैसा दिखने के लिए अपने लुक पर काफी काम किया है। इस रोल के लिए दिया को 3 करोड़ रुपए फीस मिली है।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt biopic,sanju,sanju trailer,sanju movie,sanju songs,download sanju movie

# परेश रावल
फिल्म में परेश रावल, संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में परेश रावल का दमदार अंदाज नजर आया है। इस रोल के लिए परेश रावल ने 2-3 करोड़ रुपए फीस ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में

लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज

सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा

जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल