न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या ‘स्त्री 2’ की भी संभावनाएं!, जवाब में प्रोड्यूसर ने कही यह बात...

राजकुमार राव Rajkumar Rao और श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor की फिल्म ‘स्त्री Stree’ इस शुक्रवार यानि कल रिलीज़ होने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Aug 2018 9:00:43

क्या ‘स्त्री 2’ की भी संभावनाएं!, जवाब में प्रोड्यूसर ने कही यह बात...

राजकुमार राव Rajkumar Rao और श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor की फिल्म ‘स्त्री Stree’ इस शुक्रवार यानि कल रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म के जरियें पहली बार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को आॅडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में एक फिल्म प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा, " लोग नहीं जानते कि मैं ‘स्त्री’ हूं या नहीं। मेरे किरदार को लेकर रहस्य बना हुआ है। हम इसे बनाए रखेंगे। श्रद्धा ने आगे कहा, असल जिंदगी में मैं काफी जल्दी डर जाती हूं, लेकिन मुझे 'एक्सोर्सिस्म ऑफ एमिली रोज़’ और 'द रिंग' जैसे डरावने शो देखना पसंद है। हालाकि फिल्म अभी रिलीज ही होनी है, लेकिन इसको लेकर एक दिलचस्प खबर आ रही है। फिल्म के मेकर्स की मानें तो वो इस फिल्म के सीक्वल stree sequel के बारे में भी सोच रहे हैं। खुद फिल्म के प्रोड्यूसर ने फिल्म के सीक्वल के सवाल से इनकार नहीं किया है।

bollywood,rajkumar rao,shraddha kapoor,stree,stree movie,stree sequel

हाल ही में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन से जब यह पूछा गया कि क्या ‘स्त्री 2’ की भी संभावनाएं हैं तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- ‘हां, बिल्कुल स्त्री 2 को लेकर संभावनाएं हैं’। दिनेश विजन का फिल्म के सीक्वल को लेकर संभावनाएं जताने से तो ऐसा ही लग रहा है कि ‘स्त्री’ अच्छे से बनी हुई है और मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सफल होने वाली है।

दिनेश विजन ने इस दौरान ‘स्त्री’ से डेब्यू करने जा रहे डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा- ‘राज और डीके ने जब स्क्रिप्ट फाइनल की तब हमें ऐसे डायरेक्टर की तलाश थी जो इस कहानी को पर्दे पर उतार सके और अमर इसके लिए परफेक्ट आदमी था। कॉमेडी और हॉरर दोनों ही मुश्किल जॉनर हैं और अमर ने इनमें बेहतरीन संतुलन बनाया है। यहां तक कि हम अमर के साथ जल्द दोबारा काम करने वाले हैं।’ इस दौरान दिनेश विजन ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के काम की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राजकुमार राव ने कई शानदार किरदार निभाए हैं, लेकिन इस फिल्म में उनकी अदाकारी के साथ ही उनके डांस मूव्स सरप्राइज पैकेज है।

bollywood,rajkumar rao,shraddha kapoor,stree,stree movie,stree sequel

बता दे, ‘स्त्री’ एक डरावनी कॉमेडी है जो शहर की किंवदंती पर आधारित है। यह एक चुड़ैल के बारे में है जो रात में लोगों के दरवाजे पर दस्तक देती है। यह एक सच्ची घटनाओ घटनाओं पर आधारित है। दरअसल तमिलनाडु के कुछ इलाको में पिछले कुछ साल पहले इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आई थी, जिन्हें इस फिल्म की मेन थीम बनाया गया है। तब तमिलनाडु में मर्दोंं के गायब होने की अफवाह फैलने लगी थी, जिसके डर से लोगों ने अपने घरों के बाहर लिख दिया था- ‘स्त्री कल आना’। यही इस फिल्म में भी नजर आ रहा है। बहरहाल देखना दिलचस्प होगा कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस हॉरर कॉमेडी को लेकर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल