न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2.0: विश्व की पहली 3डी फिल्म और 47,000 स्क्रीन्स

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' आगामी वर्ष मई माह में चीन में प्रदर्शित होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 11:29:15

2.0: विश्व की पहली 3डी फिल्म और 47,000 स्क्रीन्स

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' आगामी वर्ष मई माह में चीन में प्रदर्शित होने जा रहा है। चीन सरकार ने इस फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर दी है, जिसकी घोषणा लायका प्रोडक्शन ने आज एक पत्र जारी करके मीडिया को दी है। इस पत्र में बताया गया है कि रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फि़ल्म 2.0 को चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारियां की जा रही हैं। निर्माताओं की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार फि़ल्म चीन में 56000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जाएगी।

पिछले कुछ समय से चीन भारतीय फिल्मों के लिए बड़ा बाज़ार बन चुका है। चीन में भारतीय फिल्में प्रदर्शित करने का रिवाज बढ़ गया है। बीते दो सालों में चीनी बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की है। इनमें आमिर खान, सलमान खान, इरफान खान और अमिताभ बच्चन की फिल्में शामिल हैं। हाल ही में कुछ समय पहले रानी मुखर्जी अभिनीत आदित्य चोपड़ा निर्मित फिल्म ‘हिचकी’ ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया था। अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान बना रही ‘2.0’ चीन में प्रदर्शित की जाएगी।

bollywood,rajinikanth,Akshay Kumar,2point0,china box office

चीन में प्रदर्शन के साथ ही ‘2.0’ विश्व सिनेमा में एक नया इतिहास लिखने जा रही है। यह पहली ऐसी 3डी फिल्म होगी जिसे वहाँ पर एक साथ 47,000 3डी स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जाएगा। वैसे कुल मिलाकर 2.0 का चीन में 10,000 थिएटर्स में 56000 स्क्रीन्स पर 2019 के मई महीने में प्रदर्शन होगा। 3डी में चीन में यह किसी भी विदेशी फिल्म का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। चीन में इस फिल्म को एचवाय मीडिया प्रदर्शित करने जा रहा है।

bollywood,rajinikanth,Akshay Kumar,2point0,china box office

घरेलू बॉक्स ऑफि़स पर फिल्म 6500 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया है। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने अब तक 130 करोड़ की कमाई कर ली है। वैसे सभी भाषाओं को मिलाकर इस फिल्म ने भारत में 340 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म ने 115 करोड़ का कारोबार किया है। इससे पूर्व रजनीकांत की इस फिल्म ने प्रदर्शन पूर्व विभिन्न प्रकार के अधिकारों के बदले में 370 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी। इस लिहाज से यह फिल्म अब तक अपनी लागत निकालने के साथ ही मुनाफा भी कमाने में कामयाब हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल