न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका-दीपिका के बाद अब राधिका आप्टे ने उठाया यह कदम, साइन की ये दो फिल्में

राधिका आप्टे ने हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगू और मराठी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के बाद अब इंटरनेशनल सिनेमा की ओर रुख किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 8:32:56

प्रियंका-दीपिका के बाद अब राधिका आप्टे ने उठाया यह कदम, साइन की ये दो फिल्में

राधिका आप्टे ने हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगू और मराठी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के बाद अब इंटरनेशनल सिनेमा की ओर रुख किया है। इन दिनों वह डायरेक्टर मिचेल विंटरबॉटम की फिल्म ‘वेडिंग गेस्ट’ में देव पटेल के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा निर्माता से निर्देशक बनीं लायडिया डीन की अनाम फिल्म में स्तना काटिक और सराह मैगन थॉमस जैसे बेहतरीन एक्टर्स के साथ भी राधिका काम कर रही हैं। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी जासूसी फिल्म है। इन फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जो जुलाई से नेटफ्लिक्स पर आएगी।
जब उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपने अब इंटरनेशनल सिनेमा की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं, ऐसा अचानक हुआ या प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही हैं ? तो इस सवाल के जवाब में राधिका ने कहा कि 'इंटरनेशनल सिनेमा से जुड़ने की मेरी ख्वाहिश हमेशा से रही है। यही वजह है कि मैं इंग्लिश लैंग्वेज की फिल्में कर रही हूं। इसके लिए मैंने अमेरिका में यूनाइटेड टैलेंट एजेंसी को अपना एजेंट रखा है। मैं हर लैंग्वेज का सिनेमा करना चाहती हूं।'

bollywood,radhika apte,hollywood films,radhika apte photos

उन्होंने कहा कि मैं अपने आपको एक खास तरह के सिनेमा तक ही सीमित नहीं रखना चाहती हूं। मैं विश्वयुद्ध के बैकग्राउंड पर बन रही एक इंग्लिश फिल्म में नूर इनायत खान नाम की जासूस का किरदार निभा रही हूं। मैंने इस फिल्म की कुछ दिन की शूटिंग भी कर ली है। मैंने इंग्लिश लैंग्वेज की इंटरनेशनल फिल्म ‘बॉम्बेरिया’ के अलावा हॉलीवुड निर्देशक कल पेन की फिल्म ‘आश्रम’ की है। फिल्म ‘आश्रम’ में मेरे अलावा सभी अमेरिकन एक्टर हैं, इसे भारत में मनाली में फिल्माया गया है।

अब इंग्लिश फिल्मों में बिजी हैं तो क्या बॉलीवुड से दूरी बना लेंगी?

किसने कहा? मैं हिंदी सिनेमा से भी जुड़ी हूं। श्रीराम राघवन की फिल्म ‘शूट द पियानो प्लेयर’ आयुष्मान खुराना के साथ कर रही हूं। गौरव चावला की फिल्म ‘बाजार’ भी कर रही हूं। साथ ही वेब सीरीज भी कर रही हूं। नेटफ्लिक्स के लिए विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर बेस्ड एक वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ कर रही हूं। जिसमें मेरे साथ सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं।

bollywood,radhika apte,hollywood films,radhika apte photos

‘सेक्रेड गेम्स’ किस तरह की वेब सीरीज है?

यह छह जुलाई से नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगी। यह वेब सीरीज गैंगस्टर गणेश गायतोंडे की रहस्यमय मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें गणेश गायतोंडे की हत्या की जांच करने वाले मुंबई पुलिस के अफसर सरताज सिंह का किरदार, सैफ निभा रहे हैं। हमने इसकी शूटिंग फिल्म की ही तरह की है। इसके निर्माता अनुराग कश्यप और निर्देशक विक्रमादित्य मोटावाने हैं। मैंने इसमें गणेश गायतोंडे की हत्या की जांच से जुड़ी रिसर्च एनालाइजिंग एजेंट अंजली राठौड़ का किरदार निभाया है। इसके लिए विक्रमादित्य के साथ ही मैंने भी काफी रिसर्च किया कि वह किस तरह से चलेगी, उसका उठना, बैठना और बात करने का लहजा क्या होगा? हमने एक रॉ एजेंट से मुलाकात भी की।

बता दे, इस साल के शुरुआत में वह फिल्म ‘पैडमैन’ में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक