न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका चोपड़ा ने साफ़ कहा अपने किरदार को लेकर कोई समझौता नहीं करुँगी...

प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने जिस तरह से अपनी सफलता की कहानी लिखी है, वो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 1:35:33

प्रियंका चोपड़ा ने साफ़ कहा अपने किरदार को लेकर कोई समझौता नहीं करुँगी...

अपने 15 साल लंबे फिल्मी करियर में प्रियंका ने कई तरह के रोल अदा करे है। बॉलीवुड से लेकर के हॉलीवुड तक में प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है और उनके फैंस ने भी हर रोल में प्रियंका को पसंद किया है।
प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने जिस तरह से अपनी सफलता की कहानी लिखी है, वो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। काफी वक्त से वह हिंदी फिल्मों से दूर थीं और ऐसे में जब उन्हें सलमान खान की फिल्म 'भारत' मिली, तो फैंस खुश हो गए, लेकिन प्रियंका ने पर्सनल वजह से फिल्म से एनमौके पर अपना नाम वापस ले लिया, लेकिन कयासों को दौर खत्म नहीं हुआ। प्रियंका अपने रोल और किरदारों को लेकर काफी चूज़ी रही हैं, शायद इसीलिए ऐसी भी रिपोर्ट्स भी आईं कि प्रियंका 'भारत' में अपनी को-स्टार दिशा पाटनी के साथ फिल्म के पोस्टर्स शेयर नहीं करना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने फिल्म को इनकार कर दिया।
अब प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह अब जो फिल्म या टीवी शो चुनेंगी उसमें वह लीड किरदार प्ले करेंगी और इसके साथ वह कोई समझौता नहीं करेंगी। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने कहा, 'मैं जो किरदार प्ले कर रही हूं उनका मेरी जाति से कोई लेना-देना नहीं है और मुझे लगाता है कि इसी वजह से मैं इंडियन या फिर साउथ एशियन टैलंट के लिए इंटरनैशनल स्टेज पर दरवाजे खोल पाऊं। इससे लोग हमें ग्लोबल फिल्मों में भी मेनस्ट्रीम एंटरटेनर्स के रूप में देख पाएंगे। आखिर हम किसी फिल्म में एक साइड रोल क्यों प्ले करें।'

bollywood,priyanka chopra,Salman Khan,bharat

प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं जो फिल्म या टीवी शो करुंगी उसमें लीडिंग लेडी का ही रोल प्ले करूंगी और इसके साथ मैं कोई भी समझौता नहीं करुंगी।' रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान स्टारर 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका ने फरहान अख्तर स्टारर 'द स्काइ इज़ पिंक' साइन कर ली। इस फिल्म में उनके सिवाय और कोई हिरोइन नहीं है। इसके अलावा उनके पास हॉलिवुड की एक बड़ी फिल्म भी है।

आज भी असफल होने से बहुत डर लगता है

प्रियंका चोपड़ा अपनी करियर के जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्हें देखकर ऐसा लगता नहीं है कि उन्हें किसी चीज से डर लगता होगा लेकिन ऐसा नहीं है.. प्रियंका के अनुसार उन्हें आज भी असफल होने से बहुत डर लगता है।

अपने करियर के बारे में बात करते हुए प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे असफल होने से बहुत डर लगता है। मुझे असफल होने से नफरत है। मैं असफलताओं को हैंडल नहीं कर पाती हूं। जब मैं किसी काम को करने में असफल हो जाती हूं तो मेरी मां सबसे बस यही कहती है कि उसे कुछ वक्त के लिए अकेला छोड़ दो।’

bollywood,priyanka chopra,Salman Khan,bharat

‘मर्द’ वाला किरदार निभाना चाहती हैं

प्रियंका ने बताया कि उनका ड्रीम है की वो ‘मर्द’ वाला किरदार निभाए। यहां मर्द से मतलब अमिताभ बच्चन की फिल्म से नहीं बल्कि जेंडर से है। अमेरिकी सीरियल ‘क्वांटिको’ में अपने रोल के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि हर महिला को ‘एलेक्स पैरिश’ जैसा होना चाहिए जो अपने किसी भी फैसले के लिए पछतावा न करे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल