न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्यों हिट हो रही है ‘कबीर सिंह’, एक नजर उन कारणों पर

शाहिद कपूर के डेढ दशक लम्बे समय में पहली बार ऐसा हुआ है जब सोलो हीरो के तौर पर उनकी किसी फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ की कमाई कर ली हो

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 25 Jun 2019 10:16:13

क्यों हिट हो रही है ‘कबीर सिंह’, एक नजर उन कारणों पर

शाहिद कपूर के डेढ दशक लम्बे समय में पहली बार ऐसा हुआ है जब सोलो हीरो के तौर पर उनकी किसी फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ की कमाई कर ली हो। ‘कबीर सिंह’ के रूप में उनको एक गेम चेंजर मिल गई, जिसमें उन्होंने जी जान लगा दी। फिल्म को युवा दर्शक (सिर्फ पुरुष) पसन्द कर रहे हैं। जिस तरह का किरदार उन्होंने निभाया है, वह फ्रस्टेड युवा का है, जिसे गुस्सा बहुत आता है। दर्शक कबीर सिंह को क्यों पसन्द कर रहे हैं यह सोच का विषय है। फिर भी डालते हैं एक नजर उन कारणों पर जो इसे सफल बना रहे हैं—

shahid kapoor,shahid kapoor movie,shahid kapoor news,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office report,kabir singh box office collection,kiara advani,kabir singh 100 crore,entertainment,bollywood

बेहतरीन अभिनय

वास्तविक जिन्दगी में शाहिद कपूर बिलकुल भी नशा नहीं करते हैं। ऐसे में उनके लिए ड्रग एडिक्ट गुस्सैल आदमी का रोल निभाना मुश्किल रहा होगा, लेकिन शाहिद ने ये अच्छे से निभाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वो सब काम किया है, जो भारतीय समाज में गलत समझा जाता है।

टूटे दिल की कथा

भारतीय सिनेमाई दर्शकों को वो फिल्म या उसके वो दृश्य ज्यादा पसन्द आते हैं जिसमें भावनाओं का ज्वार होता है। जहाँ किरदार उन्हें दुखी, निराश और हताश नजर आता है। कबीर सिंह में इन सब का समावेश बेहद खूबसूरती से किया गया है। फिल्म में प्यार, तकरार, हाहाकार, धोखा, दिल और रिश्तों का टूटना सब कुछ है। इसके साथ ही इन सब चीजों पर तडक़ा लगाता हुआ एक्शन भी है।

shahid kapoor,shahid kapoor movie,shahid kapoor news,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office report,kabir singh box office collection,kiara advani,kabir singh 100 crore,entertainment,bollywood

सनकी और जुनूनी आशिक

इसके बारे में तो शायद कुछ कहने की भी जरूरत नहीं है। कबीर सिंह में एक सनकी आशिक है और भारत में जिस तरह से रिजेक्शन बर्दाश्त न कर पाने की प्रथा चली आ रही है वो कहीं न कहीं इस फिल्म में भी दिखाई गई है।

लार्जर दैन लाइफ कैरेक्टर

शाहिद कपूर ने अपने करिअर में पहली बार कोई ऐसी भूमिका की है जो लार्जर दैन लाइफ है। ‘कबीर सिंह’ उनके करिअर में मील का पत्थर है। इस किरदार को दर्शक हमेशा याद रखेगा। जब कभी शाहिद की चर्चा होगी उन्हें ‘कबीर सिंह’ के रूप में देखा जाएगा।

पुरुषवादी मानसिकता

कबीर सिंह में जिस तरह से महिला चरित्रों को दिखाया गया है उससे निर्देशक की मानसिकता पर सवाल उठता है। संदीप रेड्डी वागा ने अपनी सोच को महिला किरदार पर थोपा है। महिलाओं के साथ जिस तरह से फिल्म में मारपीट, गाली-गलौच की गई है उससे स्पष्ट है कि संदीप पुरुषवादी मानसिकता का शिकार हैं। यही नहीं उन्होंने नायिका के परिवार वालों को भी इसी मानसिकता का शिकार दिखाया है। नायक नायिका को उसके घरवालों के सामने मारता है लेकिन वो कुछ नहीं करते। नायिका के साथ इतना कुछ होता है फिर भी वह कबीर सिंह को चाहती है इससे यह भी साफ झलकता है उसे भी यही सब कुछ पसन्द है। नायिका के किरदार के रूप में संदीप ने यही बताना चाहा है कि कितनी ही समानता की बातें कर ली जाएं लेकिन भारतीय नारी आज भी पुरुषों के अधीन रहना ही पसन्द करती है।

shahid kapoor,shahid kapoor movie,shahid kapoor news,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office report,kabir singh box office collection,kiara advani,kabir singh 100 crore,entertainment,bollywood

कल्ट फिल्मों में होगी शामिल

इस तरह की फिल्मों को पसन्द करने वाली सीमित दर्शक संख्या है। फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई कर ली है, यह सही है लेकिन यह कमाई लम्बी नहीं है। इसका कारोबार 125 करोड़ से ज्यादा का नहीं होगा। 70 करोड़ की कमाई के बाद जो कमाई आएगी उसमें आधी से ज्यादा कमाई उन दर्शकों से होगी जो ‘अच्छी है’ सुनकर सिनेमाघरों में आएंगे। इस तरह के कंटेंट को पसंद करने वाली एक तय ऑडियंस है। इसमें सबसे ज्यादा युवा वर्ग है। युवाओं को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है और ये यकीनन एक चिंता का विषय है।

जातिवाद को नकारती है फिल्म

फिल्म में एक ओर ये दिखाने की कोशिश की गई है कि जातिवाद को लेकर किसी के प्यार को ठुकराना सही नहीं है। लेकिन यह संदेश देने में फिल्म एकदम नाकाम रही है और साथ ही साथ समाज में एक गलत संदेश भेज रही है। लडक़ी को पूरी तरह दबाकर रखने की प्रवृति के बावजूद लडक़ी शादी के लिए तैयार होगी, क्योंकि फिल्म में दो अलग-अलग जाति वालों की शादी दिखानी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक