न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारे देश की 82 फीसदी महिलाओं तक सेनिटरी नैपकिन नहीं पहुंचता : पैडमैन

नया साल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए खुशखबरी से भरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलीज से पहले ही उनकी फिल्म 'पैडमैन' को लोगों का प्यार मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2018 2:32:00

हमारे देश की 82 फीसदी महिलाओं तक सेनिटरी नैपकिन नहीं पहुंचता : पैडमैन

नया साल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए खुशखबरी से भरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलीज से पहले ही उनकी फिल्म 'पैडमैन' को लोगों का प्यार मिल रहा है। वही अब अक्षय के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल ईवेंट के दौरान अक्षय ने सेनेटरी नैप‌किन और पीरियड्स पर बेहद अहम बात बोली। उन्होंने कहा, 'सेनिटरी नैपकिन पर जीएसटी या किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगना चाहिए। मेरा मानना है कि महिलाओं को फ्री में सेनिटरी नैपकिन मिलना चाहिए क्योंकि ये बुनियादी जरूरत है। हाईजीन के लिए ये बेहद जरूरी है। मुझे ये कहते हुए शर्म आती है कि हमारे देश की 82 फीसदी महिलाओं तक सेनिटरी नैपकिन नहीं पहुंचता।' अक्षय ने आगे कहा, 'पीरियड्स के दौरान महिलाओं के साथ उन पांच दिनों तक बुरा व्यवहार किया जाता है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।' बता दें कि पैडमैन एक बायोपिक है जो अरुणाचलम मुरुगंथम पर बनी है। अरुणाचलम ने भारत में लो-कॉस्ट सेनिटरी नैपकिन बनाए थे।

bollywood,padman,askhay kumar,twinkle khanna,radhika apte,gossips,entertainment

फिल्म के बारे में अक्षय कुमार ने कहा, 'ये कोई संवेदनशील मुद्दा नहीं है। ये हमारे शरीर का नेचुरल प्रोसेस है। हमें इस टॉपिक को बड़ी समझदारी से उठाना चाहिए। महिलाओं के नजरिए से देखा जाए तो उन्हें इस बारे में बात करने से शर्माना नहीं चाहिए।' अक्षय ने एक और बहुत अच्छी बात कही। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है ये एक त्योहार होली या दिवाली की तरह है। लोगों को उस वक्त सेलीब्रेट करना चाहिए जब कोई लड़की किशोरावस्‍था को प्राप्त करती है। इससे लड़कियों में भी आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा होगी।' पैडमैन' आगे कहते हैं, 'लोग तो इस दौरान महिलाओं के साथ और भी बुरा बर्ताव करने लगते हैं। इससे पहली बार में महिलाओं को ऐसा लगता है कि इसे छिपाना ही बेहतर है।' बता दें कि आर बाल्की के डायरेक्‍शन में बनी ये फिल्म अब 26 नहीं बल्कि 25 जनवरी को रिलीज होगी। ट्विंकल खन्ना फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

वही कुछ दिन पहले राधिका ने अपने पहले पीरियड के बारें में बात करतें हुए कहा था की 'मेरे परिवार में सभी डॉक्टर है इसलिए मासिक की जानकारी पहले से ही मुझे थी। लेकिन फिर भी जब पहली बार मुझे पीरियड आया तो मै बहुत रोई। क्योकि मै अपने शरीर में हो रहे बदलाव से काफी डर गई थी। मज़े की बात यह है कि जैसे ही मैंने मेरे मासिक की जानकारी अपनी माँ को दी उन्होंने सभी के लिए घर में पार्टी रखी और मुझे गिफ्ट भी दिया। पार्टी में मेरे सभी रिश्तेदार, दोस्त, यार भी आए थे। गिफ्ट में मुझे घड़ी मिली थी। राधिका ने यह भी बताया कि 'यह सच है कि आज भी पैड खरीदने के लिए लड़कियों को शर्मशार होना पड़ता है। मै भी शर्माती थी लेकिन एक दिन मैंने तय किया कि मै पैड के लिए अपनी शर्म को बाहर निकाल दूंगी। एक दिन चिल्लाकर दुकानदार से सैनिटरी पैड की मांग की। तब से पैड खरीदने के लिए मेरी शर्म खत्म हो गई।'

bollywood,padman,askhay kumar,twinkle khanna,radhika apte,gossips,entertainment

वही दूसरी तरफ अक्षय कुमार ने आज अपनी आने वाली एक और फिल्म 'केसरी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस लुक को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है कि, 'मुझे यह तस्वीर आपके साथ शेयर करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। मैं अपने साल की शुरूआत केसरी के साथ कर रहा हूं। यह मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसको मैं पूरे जुनून के साथ बनाऊंगा। आप सबकी शुभकामनायें चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब