न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओम पुरी का आखिरी इंटरव्यू सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, निधन से एक हफ्ते पहले दिया था

ओम पुरी ने यह इंटरव्यू दिसंबर 2016 में दिया था। वे अपने घर में किचन के पास मृत पाए गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 12:58:04

ओम पुरी का आखिरी इंटरव्यू सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, निधन से एक हफ्ते पहले दिया था

पिछले साल यानी 6 जनवरी 2017में बॉलीवुड ने ओम पुरी जैसे दिग्गज एक्टर को खो दिया। दिवंगत एक्टर ओम पुरी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उनका आखिरी इंटरव्यू बताया जा रहा है। ओम पुरी ने यह इंटरव्यू दिसंबर 2016 में दिया था। वे अपने घर में किचन के पास मृत पाए गए थे।

66 साल के ओम पुरी की मौत की वजह हार्ट अटैक थी। ओम पुरी का जो इंटरव्यू वायरल हो रहा है, वह उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म 'लश्टम पश्टम' के संदर्भ में दिया था। फिल्म 'लस्थम-पस्थम' में ओम पुरी ने एक टैक्सी ड्राइवर का रोल निभाया है। फिल्म को लेकर ओम पुरी ने कहा था, 'मेरा रोल अपने आप ही दर्शकों को एक खास मैसेज देगा। मानव ने इतनी अच्छी कहानी लिखी है। लोग इसे देखेंगे तो समझेंगे कि हम लोग बेफिझूल की लड़ाई लड़ रहे हैं। एक-दूसरे के लिए जबदरस्ती नफरत का भाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। सबसे बड़ी ट्रेजेडी ये थी कि कुछ ही समय में 10 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। जब विभाजन हुआ तो लोगों ने सोचा कि एक भाई बॉर्डर के इस तरफ रहेगा दूसरा उस तरफ। इसके बाद जब समय मिलेगा दोनों एक-दूसरे से मिल लिया करेंगे।'

bollywood,om puri,interview,viral video

'ऐसा हो नहीं पाया। हालात बदतर होते चले गए। मेरा निवेदन है कि लोग ये फिल्म जरूर देखें और जो मैसेज मिल रहा है उसे समझने की कोशिश करें। विभाजन से दोनों मुल्कों के लोगों ने बहुत कुछ गंवाया है।'

फिल्म के लिए घटाई थी फीस

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के डायरेक्टर मानव भल्ला ने बताया कि जब उन्होंने ओम पुरी को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्हें कहानी इतनी पसंद आ गई कि कम फीस के साथ इसे करने को तैयार हो गए। भल्ला ने यह भी बताया था कि उनकी फिल्म में वैश्विक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया है। फिल्म हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रहने वाले दो लड़कों की दोस्ती पर आधारित है।

निधन की खबर से नसीर का हुआ था बुरा हाल

'लश्टम पश्टम' की एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने भी ओम पुरी से जुड़ी एक याद शेयर की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब पुरी साहब के निधन की खबर आई, तब वे नसीरुद्दीन शाह के साथ शूटिंग कर रही थीं। पुरी के निधन की खबर से नसीर को बहुत धक्का लगा था और वे फफक-फफक कर रो पड़े थे। उस दिन उन्होंने अपने खास दोस्त ओम पुरी के कई किस्से सुनाए। लेकिन उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।

- ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की दोस्ती तब से थी, जब वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में साथ ट्रेनिंग ले रहे थे। 1973 में उनकी पहली मुलाकात हुई थी।

- आक्रोश', 'द्रोह ताल', 'स्पर्श', 'जाने भी दो यारों', 'पार', 'मंडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके ये वेटरन एक्टर्स एक दूसरे के दोस्त होने के साथ-साथ क्रिटिक्स भी रहे।

- ओम पुरी के निधन से कुछ महीने पहले दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर दरार आ गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक