न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्देशन को कहानी सौंपने के बाद बतौर लेखक शूटिंग में हस्तक्षेप नहीं करता: जीशान

फिल्म निर्माता हंसल मेहता की आगामी फिल्म ‘तुर्रम खां’ की कहानी लिखने वाले पटकथा लेखक जीशान कादरी कहते हैं कि एक बार जब वह एक निर्देशक को स्क्रिप्ट सौंपते हैं, तो वह खुद को फिल्म की शूटिंग से दूर कर लेते हैं, क्योंकि वह हस्तक्षेप नहीं करना चाहते

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 20 May 2019 6:18:05

निर्देशन को कहानी सौंपने के बाद बतौर लेखक शूटिंग में हस्तक्षेप नहीं करता: जीशान

फिल्म निर्माता हंसल मेहता की आगामी फिल्म ‘तुर्रम खां’ की कहानी लिखने वाले पटकथा लेखक जीशान कादरी कहते हैं कि एक बार जब वह एक निर्देशक को स्क्रिप्ट सौंपते हैं, तो वह खुद को फिल्म की शूटिंग से दूर कर लेते हैं, क्योंकि वह हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। यह बात उन्होंने तब कही जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह 'तुर्रम खां' की शूटिंग के दौरान अपने सुझाव नहीं देना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में कादरी ने कहा, ‘एक लेखक के रूप में निर्देशक को स्क्रिप्ट सौंपने के बाद मैं खुद को फिल्म की शूटिंग से दूर कर लेता हूं, क्योंकि मैं एक लेखक के रूप में फिल्म में हस्तक्षेप नहीं करना चाहता। मैंने अनुराग कश्यप के साथ काम किया है, मैंने तुर्रम खां की कहानी लिखी है। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता सर कर रहे हैं। मैं सेट पर हर दिन नहीं जाता। निर्देशन के माध्यम से कहानी को दूसरे चरण में ले जाने के लिए अनुभव और कौशल दोनों की जरूरत है। मुझे पता है कि मेरी कहानी अच्छे हाथों में है।’

‘तुर्रम खां’ एक हास्य फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और नुसरत भरूचा नजर आएंगे। कादरी को अपराध शैली पर केंद्रित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के सह-लेखन से प्रसिद्धि मिली। उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में अभिनय भी किया है। इसके अलावा ‘मेरठिया गैंगस्टर्स’ का निर्देशन भी किया है।

हास्य फिल्म क्यों लिखी यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा मैंने वासेपुर की कहानी दस साल पहले लिखी थी। समय बदल चुका है और मैं भी। हां, तुर्रम खां हास्य फिल्म है। इसके अतिरिक्त मैंने वेब-सीरीज ‘भूतपूर्व’ की कहानी भी लिखी है, लेकिन तथ्य यह है कि एक लेखक के रूप में, मैं एक से अधिक विधाओं की खोज करना चाहता हूं। इसलिए मैं हास्य, मानवीय रिश्ते, सामाजिक कहानी और सब कुछ लिख रहा हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात

फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन

फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती

'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो