न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या होगा इन दो फिल्मों का, जिनमें नजर आएंगी जायरा वसीम

जायरा (Zaira Wasim) ने अपनी पोस्ट में साफ किया है कि उन्होंने धार्मिक मान्यताओं की वजह से यह फैसला लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 02 Jul 2019 2:22:42

क्या होगा इन दो फिल्मों का, जिनमें नजर आएंगी जायरा वसीम

‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने बीते रविवार एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉलीवुड जगत को छोडऩे का ऐलान किया। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जायरा के इस फैसले से हैरान रह गए। जायरा (Zaira Wasim) ने अपनी पोस्ट में साफ किया है कि उन्होंने धार्मिक मान्यताओं की वजह से यह फैसला लिया है। बॉलीवुड छोडऩे के बाद अब जायरा की उन दो फिल्मों की चर्चा हो रही हैं, जिनमें वे काम कर रही थीं। उनमें से एक फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky is Pink) है जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) हैं।

dangal,dangal girl zaira wasim,zaira wasim,priyanka chopra,the sky is pink,aamir khan,lal singh chaddha,aamir khan new movie,entertainment,bollywood

द स्काई इज पिंक

इस फिल्म की हाल ही में शूटिंग पूरी हुई है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, द स्काई इज पिंक फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। मेकर्स अगस्त के अंत तक फिल्म का धुआंधार प्रमोशन शुरू करने का प्लान बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि जायरा वसीम के बॉलीवुड छोडऩे की वजह से उन्होंने फिल्ममेकर्स से गुजारिश की है कि अब उन्हें फिल्म के प्रमोशन से दूर रखा जाए। फिलहाल मेकर्स अभी इस बारे में विचार कर रहे हैं।

dangal,dangal girl zaira wasim,zaira wasim,priyanka chopra,the sky is pink,aamir khan,lal singh chaddha,aamir khan new movie,entertainment,bollywood

‘लाल सिंह चड्ढा’ में जायरा वसीम का कैमियो

आमिर खान (Aamir Khan) ने अप्रैल माह में अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)' की घोषणा की थी। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बारे में तक कहा जा रहा था कि इसमें आमिर खान की फेवरेट जायरा वसीम कैमियो कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार टीम को फीमेल लीड का युवा किरदार निभाने के लिए एक युवा चेहरे की जरूरत है। इसके लिए जायरा के नाम पर विचार किया जा रहा था। आमिर का मानना था है कि उनका लुक किरदार के मुताबिक है और उनके अन्दर रोल को निभाने की स्किल्स भी है। यह एक बड़ा कैमियो होगा जिसमें जायरा को ज्यादा टाइम नहीं लगेगा। उन्होंने लुक टेस्ट दिया है और वे जल्द ही बोर्ड पर आ सकती हैं। इसके बाद इस फिल्म के बोर्ड पर जायरा के आने की घोषणा से पहले ही उन्होंने फिल्म उद्योग को छोड़ दिया है। अब वे इसमें नजर नहीं आएंगी। जायरा वसीम (Zaira Wasim) को आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी फिल्म ‘दगंल’ से बॉलीवुड में लांच किया था। ‘दंगल (Dangal)’ में आमिर खान (Aamir Khan) ने जायरा वसीम के साथ फातिमा सना शेख, अपारशक्ति खुराना, सान्या मल्होत्रा को भी मौका दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका