न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2020 की शुरूआत में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, ‘तानाजी’ और ‘छपाक’ से टकरायेगी रजनीकांत की ‘दरबार’

वर्ष 2020 जनवरी की शुरूआत में बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन एक ही दिन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 6:19:10

वर्ष 2020 की शुरूआत में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, ‘तानाजी’ और ‘छपाक’ से टकरायेगी रजनीकांत की ‘दरबार’

वर्ष 2020 जनवरी की शुरूआत में बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन एक ही दिन होने जा रहा है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर जहाँ अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तानाजी’ का प्रदर्शन होगा, वहीं दूसरी ओर दो वर्ष बाद दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘छपाक’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करेंगी। दीपिका पादुकोण की यह ‘पद्मावत’ के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग इन दिनों तेजी से पूरी की जा रही है। इन दोनों फिल्मों के साथ दक्षिण भारत के सुपर सितारे रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ का प्रदर्शन किया जायेगा। रजनीकांत की यह फिल्म भारत में तमिल, तेलुगू और हिन्दी में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास कर रहे हैं, जो पहली बार रजनीकांत को निर्देशित करने जा रहे हैं। इस फिल्म में 25 साल के लम्बे अन्तराल के बाद रजनीकांत एक बार फिर से पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

‘दरबार’ का निर्माण लायका प्रोडक्शन कर रहा है जिसने रजनीकांत की ‘रोबोट’ और ‘2.0’ का निर्माण किया था। रजनीकांत और मुरुगादास ने मुम्बई में इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में रजनीकांत पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे और कहानी मुम्बई में सेट होगी। फिल्म अगले साल पोंगल के अवसर पर 10 जनवरी को प्रदर्शित की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अजय देवगन की ‘तानाजी’ और दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ से होगा। अगर इन तीनों में से किसी ने भी अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव नहीं किया तो निश्चित रूप से वर्ष की शुरूआत बॉक्स ऑफिस पर त्रिकोणीय मुकाबले से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम