न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर (War)' को रोक पाना मुश्किल, 10वें दिन किया धांसू कलेक्शन, कमा डाले इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करते हुए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' ने दसवें दिन यानि शुक्रवार को 6.25 से 6.50 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Oct 2019 09:18:37

बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर (War)' को रोक पाना मुश्किल, 10वें दिन किया धांसू कलेक्शन, कमा डाले इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करते हुए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' ने दसवें दिन यानि शुक्रवार को 6.25 से 6.50 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई की है। इस हिसाब से ऋतिक और टाइगर की जबरदस्त फिल्म ने केवल 10 दिनों में 244 करोड़ रुपये के आस-पास की कमाई कर डाली है। हालांकि, इसकी कमाई की अधिकारिक सूचना आनी अभी बाकी है। बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक (The Sky Is Pink)' रिलीज हुई है, हालांकि ऋतिक और टाइगर की फिल्म के सामने प्रियंका की 'द स्काइ इज पिंक' फीकी पड़ गई है। इससे इतर फिल्म ने समीक्षकों और दर्शकों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर अभी भी लंबी लाइन लगी हुई है।

फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है इस लिहाज से फिल्म को 300 करोड़ छूने में समय लग सकता है। हालाकि, उम्मीद है फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा कारोबार कर सकती है।

फिल्म की 10 दिन की कमाई पर नजर डाले तो

बुधवार (2 अक्टूबर) - 53.35 करोड़ रुपए
गुरुवार (3 अक्टूबर) - 24. 35 करोड़ रुपए
शुक्रवार (4 अक्टूबर) - 22.45 करोड़ रुपए
शनिवार (5 अक्टूबर) - 28.70 करोड़ रुपए
रविवार (6 अक्टूबर) - 37.40 करोड़ रुपए
सोमवार (7 अक्टूबर) - 21.50 करोड़ रुपए
मंगलवार (8 अक्टूबर) - 28.35 करोड़ रुपए
बुधवार (9 अक्टूबर) - 12.75 करोड़ रुपए
गुरुवार (10 अक्टूबर) - 10.75 करोड़ रुपए
शुक्रवार (11 अक्टूबर) - 6.25 से 6.50 करोड़ रुपए (अनुमानित)

war,war box office collection day 10,war earning,Hrithik Roshan,tiger shroff,war bumper opening,war huge earning,war collection day 10,war opening,hrithik roshan film earning,tiger shroff film war earning,vaani kapoor,war create history,war record on box office,war collection in hindi version,war all over collection,hrithik roshan in film,entertainment,bollywood news in hindi

बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है। फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं। बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन। बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है। कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है। इन सबसे इतर दर्शकों को वॉर (War) में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन