न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्रम भट्ट की अगली पेशकश 'घोस्ट', ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री में हॉरर का तड़का

लंबे समय से हॉरर फिल्में देने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) एक बार फिर लोगों को डराने के लिए तैयार। राज, 1920 और हॉन्टेड 3D जैसी फिल्मों के बाद विक्रम भट्ट अब लेकर आ रहे है 'घोस्ट (Ghost)'।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Sep 2019 2:53:40

विक्रम भट्ट की अगली पेशकश 'घोस्ट', ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री में हॉरर का तड़का

लंबे समय से हॉरर फिल्में देने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) एक बार फिर लोगों को डराने के लिए तैयार। राज, 1920 और हॉन्टेड 3D जैसी फिल्मों के बाद विक्रम भट्ट अब लेकर आ रहे है 'घोस्ट (Ghost)'। इस फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज (Ghost Trailer Relese) किया गया है। इस फिल्म में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सनाया ईरानी (Sanaya Irani) और शिवम भार्गव लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन वाशु भगनानी प्रोडक्शन ने किया है। घोस्ट सिनेमाघरों में 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ट्रेलर करण (शिवम भार्गव) नाम के एक शख्स की कहानी है जिसकी पत्नी बरखा का मर्डर हो जाता है। सनाया ईरानी वकील के रोल में हैं। वे करण का केस लेकर उन्हें बचाने की जिम्मेदारी लेती हैं। लेकिन इस बीच दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। लेकिन ये लव स्टोरी इतनी आसान नहीं रहती। करण के घर में भूत-प्रेत का साया है। कौन है वो घोस्ट? क्या करण ने ही अपनी पत्नी को मारा था? फिल्म की कहानी इसी गुत्थी पर बेस्ड है।

ट्रेलर में सनाया ईरानी और शिवम भार्गव की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। ट्रेलर इंप्रेसिव है। सनाया ईरानी के लिए ये बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले वे फना, पीहू जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सनाया ईरानी टीवी का बड़ा नाम हैं। उन्होंने लेफ्ट राइट लेफ्ट, कसौटी जिंदगी की, मिले जब हम तुम, दिल मिल गिए, कहो ना या है जैसे शोज में काम किया है।

विक्रम भट्ट कहते हैं, 'घोस्ट उन डरावनी फिल्मों में से एक है जिन पर मैंने काम किया है। शानदार संपादन के साथ फिल्म की चुस्त पटकथा दर्शकों को डर से अपनी सीटों से चिपके रहने को मजबूर कर देता है। आज ट्रेलर जारी हुआ है और हमें भरोसा है कि हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम हुए हैं।'

विक्रम भट्ट ने बताया कि घोस्ट का विचार उन्हें तब आया जब उन्होंने एक अखबार में पढ़ा कि कैसे एक ब्रिटिश अदालत ने एक मामले में एक आत्मा के ट्रायल की अनुमति दी।

विक्रम भट्ट की इससे पहले रिलीज हुईं हॉरर फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है। घोस्ट की कहानी भी विक्रम भट्ट ने ही लिखी है। मूवी के पोस्टर्स पहले से चर्चा में हैं। हॉरर और थ्रिलर से भरी ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आएगी, इसका पता 18 अक्टूबर को ही चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका