न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुन्ना भाई 3' देखने के लिए हो जाइए तैयार, जल्द शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'मुन्ना भाई' एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त के फैंस को एक गुड न्यूज दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 08:54:43

'मुन्ना भाई 3' देखने के लिए हो जाइए तैयार, जल्द शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'मुन्ना भाई' एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त के फैंस को एक गुड न्यूज दी है। चोपड़ा ने कहा है कि वे इस सीरीज की तीसरी फिल्म पर काम कर रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्मफेयर के साथ खास बातचीत में कंफर्म किया कि मुन्नाभाई 3 फिल्म बन रही है और इस फिल्म पर वे अगले हफ्ते काम शुरु करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म में संजय दत्त ही लीड रोल निभाएंगे हालांकि वे अभी बाकी स्टारकास्ट को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं। आपको बता दे, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की पहली निर्देशित फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और इसके कुछ सालों बाद रिलीज हुई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई ने भी सफलता के झंडे गाड़े थे हालांकि इन दोनों फिल्मों के बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। एक दशक से भी ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी ये कंफर्म नहीं था कि मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म भी बनने जा रही है या नहीं।

मुन्नाभाई 3 में संजय दत्त लीड रोल करेंगे

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि मुन्नाभाई 3 में संजय दत्त लीड रोल निभाने जा रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही इस फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को भी चुन लिया जाएगा। मैं इस फिल्म पर 10 फरवरी से काम शुरु करने जा रहा हूं। हमने इस फिल्म के लिए सही आयडिया तो चुन लिया है लेकिन अभी हमें उस पर काम करना होगा। मैं अभी कह नहीं सकता कि इसे बनाने में कितना समय लगेगा लेकिन मैं इस फिल्म को बनाना चाहता हूं।

गौरतलब है कि साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त के साथ भी काम किया था। इसके तीन साल बाद संजय 'लगे रहो मुन्नाभाई' में गांधीगिरी करते हुए दिखे थे। ये देखना भी दिलचस्प होगा कि मुन्नाभाई और सर्किट यानि संजय दत्त और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की सुपरहिट जोड़ी इस फिल्म में देखने को मिलेगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद
मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद
तेल और गैस उद्योग में संकट: ईरान ने रियाद, कतर और यूएई पर मिसाइल हमले तेज किए
तेल और गैस उद्योग में संकट: ईरान ने रियाद, कतर और यूएई पर मिसाइल हमले तेज किए
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: पेड प्रीव्यू से ही मचा धमाल,  तोड़ दिया पहले पार्ट का रिकॉर्ड
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: पेड प्रीव्यू से ही मचा धमाल, तोड़ दिया पहले पार्ट का रिकॉर्ड
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन