न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 साल में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता श्रीराम लागू का 92 की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा और रंगमंच के जाने-माने कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Dec 2019 10:04:17

 50 साल में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता श्रीराम लागू का 92 की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा और रंगमंच के जाने-माने कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। डॉ. लागू ने 50 साल में हिंदी और मराठी की 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने मराठी, हिंदी और गुजराती के 40 से ज्यादा नाटकों में काम किया। 20 मराठी प्ले भी डायरेक्ट किए। उन्हें मराठी रंगमच के महान अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने घरौंदा, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, हेराफेरी, एक दिन अचानक जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए। उनकी आत्मकथा का शीर्षक 'लमाण' है, जिसका हिंदी में अर्थ 'मालवाहक' है। साल 1972 में फिल्म पिंजरा से डॉ. लागू ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिता के रोल में, विलेन के रोल में या पुलिस के रोल में श्रीराम लागू ने फिल्म इंडस्ट्री में विभिन्न प्रकार के रोल प्ले किए और 100 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों का हिस्सा बनें।

shriram lagoo,shriram lagoo bollywood,shriram lagoo actor,shriram lagoo death,shriram lagoo theater,entertainment,bollywood news in hindi

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने श्रीराम लागू के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया- सदी के महान कलाकार श्रीराम लागू जी को मेरी तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि। हमने एक बहुमुखी व्यक्तित्व को खो दिया। एक अद्वितीय रंगमंच अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाया और प्रभाव पैदा किया।

वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मशहूर अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मराठी रंगमंच ने अपने प्यारे 'नटसम्राट' को खो दिया। बता दे, ‘नटसम्राट' एक प्रसिद्ध मराठी नाटक का नाम है जिसमें डॉ लागू ने अभिनय किया था।

shriram lagoo,shriram lagoo bollywood,shriram lagoo actor,shriram lagoo death,shriram lagoo theater,entertainment,bollywood news in hindi

श्रीराम लागू को 1978 में हिंदी फिल्म घरौंदा के लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। मराठी नाटक नट सम्राट में उनका निभाया गया किरदार काफी सराहा गया। 1960 के दौर में लागू ने पुणे और तंजानिया में मेडिकल प्रैक्टिस की। 1969 में वे फुल टाइम एक्टर हो गए। उनकी किताबों में गिधडे, गार्बो और आत्ममाथा शामिल हैं।

आपको बता दे, श्रीराम लागू का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की और एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने थियेटर करना शुरू कर दिया था। वे प्रोग्रेसिव ड्रैमेटिक एसोसिएशन से जुड़े। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ENT सर्जरी में डिग्री हासिल की और 6 साल तक पुणे में प्रैक्टिस की। इसके बाद एडिशनल ट्रेनिंग के लिए वे कनाडा और इंग्लैंड भी गए। भारत वापस आने के बाद उन्होंने पुणे में प्रॉपर प्रैक्टिस शुरू की। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव