न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वरुण धवन-सारा अली की फिल्म 'कुली न. 1' का ट्रेलर लॉन्च, क्या आपने देखा

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'कुली नं 1 (Coolie No 1)' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Nov 2020 1:07:43

 वरुण धवन-सारा अली की फिल्म 'कुली न. 1' का ट्रेलर लॉन्च, क्या आपने देखा

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'कुली नं 1 (Coolie No 1)' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में वरुण धवन, सारा अली खान, परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। कुली नंबर 1, गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर 1995 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म को डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया है। यह डेविड धवन की 45वीं फिल्म है।

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इस साल क्रिसमस डे यानी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर की बात करें तो ये देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की पूरी कास्ट पुरानी फिल्म में नया तड़का लगाने वाली है। फिल्म के गाने लोगों को फिर अपना दीवाना बनाने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन कई अलग-अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में जॉनी लीवर भी शानदार कॉमेडी करते हुए दिखाई दिए। वह राजू कुली की सच्चाई का खुलासा करते हैं।

फिल्म के गाने भी बहुत ही शानदार हैं। गाने का पिक्चराइजेशन शानदार तरीके से गया है। फिल्म की कहानी गोविंदा और करिश्मा स्टारर फिल्म से थोड़ा अंतर हैं। गोविंदा जहां बस अड्डे के कुली बनते हैं, वरुण धवन एक रेलवे स्टेशन के एक कुली का किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर रिलीज होने से पहले वरुण धवन में फिल्म के फेमस गाने 'मैं तो रस्ते से जा रहा था पर' परफॉर्म किया। सारा और परेश रावल भी वरुण के साथ इस ट्रेलर के लिए दोनों चंडीगढ़ से लाइव जुड़े।

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के नए पोस्टर को शेयर किया था, जिसमें वह पांच अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं और उनके साथ सारा अली खान दिखाई दे रही हैं। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण ने पोस्ट में लिखा, 'गांव में मिठाई बंटवा दो... शहर में ढिढोरे पिटवा दो दादा... सबसे कहना अपना राजू आ रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका