न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया से बोर हुए वरुण, ‘कुली नं.1’ में सारा अली खान से करेंगे रोमांस

आगामी 17 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘कलंक’ के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर से दर्शकों में चर्चा का विषय बने अभिनेता वरुण धवन ने आलिया भट्ट के बारे में जो कहा है उसे सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 2:26:22

आलिया से बोर हुए वरुण, ‘कुली नं.1’ में सारा अली खान से करेंगे रोमांस

आगामी 17 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘कलंक’ के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर से दर्शकों में चर्चा का विषय बने अभिनेता वरुण धवन ने आलिया भट्ट के बारे में जो कहा है उसे सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही है। अपने 7 साल के करिअर में सर्वाधिक फिल्में आलिया भट्ट के साथ करने वाले वरुण धवन ने कहा है कि वे हर फिल्म आलिया भट्ट के साथ नहीं कर सकते हैं। यह बात उन्होंने हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में कही है जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वे अपने पिता की फिल्म ‘कुली नम्बर 1’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। पिछले दिनों ही डेविड धवन ने गोविन्दा अभिनीत ‘कुली नं. 1’ को वरुण धवन के साथ रीमेक करने की जानकारी दी थी। इस फिल्म का निर्माण डेविड धवन के बड़े बेटे रोहित धवन करने जा रहे हैं। रोहित इस फिल्म के जरिये निर्माता के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। यह वरुण के साथ डेविड धवन की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले वे ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वा-2’ में काम कर चुके हैं।

varun dhawan,alia bhatt,sara ali khan,coolie no 1,coolie no 1 remake,kalank,rohit dhawan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बीबीसी को दिए अपने साक्षात्कार में वरुण धवन ने कुली नं.1 के रीमेक के सवाल पर बताया कि वो हर फिल्म आलिया भट्ट के साथ नहीं कर सकते हैं। आलिया के साथ काम न करने की बात कहने के बाद जब उनसे सारा अली खान के इस फिल्म में होने की बात कही गई तो उन्होंने कहा, यह आपको समय के साथ पता चल जाएगा। मैं इस बारे में अभी ज्यादा बात नहीं कर सकता हूँ। लेकिन हाँ, आलिया कुली नं.1 रीमेक में नहीं है। हम दोनों कुछ समय के ब्रेक के बाद साथ में काम करेंगे।

varun dhawan,alia bhatt,sara ali khan,coolie no 1,coolie no 1 remake,kalank,rohit dhawan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बीबीसी को तो वरुण धवन ने सारा अली खान के कुली नं.1 में होने की बात नहीं कही लेकिन डीएनए ने यह जानकारी दी है कि इस फिल्म में सारा अली खान ही दिखाई देंगी। वरुण और सारा अली खान जल्द ही इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ही करेंगे जिन्होंने गोविन्दा करिश्मा कपूर को लेकर कुली नं.1 बनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम