न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परदे पर उतरेगी ‘उज्मा अहमद’ की जिन्दगी, ‘मंटो’ के निर्माताओं ने हासिल किए अधिकार

उज्मा की भूमिका के लिए तब्बू से लेकर इलियाना डिक्रूज तक के नामों की चर्चा हुई थी। अब फिल्म के अधिकार ‘मंटो’ बना चुके निर्माता समीर दीक्षित, गिरीश जौहर और जतीश वर्मा के पास आ गए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 2:19:29

परदे पर उतरेगी ‘उज्मा अहमद’ की जिन्दगी, ‘मंटो’ के निर्माताओं ने हासिल किए अधिकार

इन दिनों बॉयोपिक फिल्मों की लहर चल रही है। बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों में हर तीसरी फिल्म किसी न किसी की बॉयोपिक घोषित हो रही है। इसी कड़ी में एक और बॉयोपिक फिल्म की सूचना प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि ‘मंटो’ के निर्माताओं ने पाकिस्तान में गन पॉइंट पर एक पाकिस्तानी शख्स से जबरन ब्याही ‘उज्मा अहमद’ की जिन्दगी पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं। फिल्म उस समय इस्लामाबाद में तैनात इंडियन डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह के हवाले और नजरिए से होगी। ‘उज्मा’ को बाद में सुषमा स्वराज ने सुरक्षित भारत वापस बुला लिया था।

uzma ahmed,uzma ahmed biopic,tabu,ileana dcruz,pakistan,sushma swaraj,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

उन दिनों यह खबर भी चर्चा में थी कि ‘नाम शबाना’ बना चुके निर्देशक शिवम नायर उज्मा की बॉयोपिक बनाएंगे। उज्मा की भूमिका के लिए तब्बू से लेकर इलियाना डिक्रूज तक के नामों की चर्चा हुई थी। अब फिल्म के अधिकार ‘मंटो’ बना चुके निर्माता समीर दीक्षित, गिरीश जौहर और जतीश वर्मा के पास आ गए हैं। वे किसी और निर्देशक व अभिनेत्री के साथ फिल्म बनाएंगे। फिल्म का शीर्षक भी बदला जाएगा। उसे ‘उज्मा’ के नाम से नहीं बनाया जाएगा। निर्माता इसके लिए किसी ए लिस्टर नायिका की तलाश में हैं। फिल्म निर्माताओं की जेपी सिंह के साथ इस मसले को लेकर लम्बी बातचीत हो चुकी है। जेपी सिंह ने उज्मा की सुरक्षित वापसी से जुड़े इनपुट निर्माताओं से शेयर किए हैं।

uzma ahmed,uzma ahmed biopic,tabu,ileana dcruz,pakistan,sushma swaraj,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

गौरतलब है कि उज्मा मूल रूप से पुरानी दिल्ली की रहने वाली है। वह मलेशिया में रहती थी, जहाँ उसकी दोस्ती ताहिर नामक पाकिस्तानी से हुई थी। वह उसे हॉलीडे पर ले गया। इसके बाद गन पॉइंट पर जबरन शादी कर ली। समीर ने अधिकार लेने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा है हमने उज्मा के अधिकार ले लिए हैं, फिल्म की पटकथा भी तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम