न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंदूर खेला में पति संग नजर आई नुसरत जहां, कहा - 'मैं हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हूं'

सिंदूर खेला की तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके पर नुसरत ने सफेद और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 3:47:07

सिंदूर खेला में पति संग नजर आई नुसरत जहां, कहा - 'मैं हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हूं'

टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) नवरात्रा के दौरान अष्टमी के दिन कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वही अब नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की सिंदूर खेला की तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में नुसरत जहां पति निखिल जैन के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में निखिल नुसरत को सिंदूर लगा रहे हैं। सिंदूर खेला दशमी के दिन मनाया जाता है।

सिंदूर खेला की तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके पर नुसरत ने सफेद और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई है। गले में गोल्डन ज्वेलरी और माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। इसके साथ ही उनके चेहरे पर सिंदूर लगा हुआ है। इसके अलावा नुसरत ने इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर साझा की है।

nusrat jahan,nusrat jahan durga pandal,nusrat jahan sindoor khela,chaltabagan durga puja pandal,durga puja 2019,entertainment

नुसरत जहां की इन तस्वीरों को न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा किया है। पति निखिल जैन के साथ नुसरत कोलकाता के चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल में गई थीं। यहीं पर नुसरत ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। तस्वीरें खिंचवाने के बाद नुसरत ने मीडिया से बात भी की। नुसरत ने कहा- 'मैं भगवान की विशेष संतान हूं। मैं हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हूं। मैं इंसानियत और प्यार की सबसे ज्यादा इज्जत करती हूं। मैं बहुत खुश हूं। विवाद मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते।'

nusrat jahan,nusrat jahan durga pandal,nusrat jahan sindoor khela,chaltabagan durga puja pandal,durga puja 2019,entertainment

बता दे, नुसरत जहां के दुर्गा पूजा में शामिल होने के बाद देवबंद उलेमा ने इसे गैर इस्लामिक बताया। उलेमा ने नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को अपना नाम बदलने की नसीहत दी है। उलेमा का कहना है कि नुसरत जहां मुसलमानों और इस्लाम को बदनाम कर रही हैं। नुसरत जहां से नाराज देवबंदी उलेमा ने कहा कि वह क्यों गैर मजहबी काम कर रही हैं? इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम है। अगर नुसरत जहां को गैर मजहबी काम करने हैं, तो क्यों नहीं अपना नाम बदल लेती हैं। इस तरह के काम करके नुसरत जहां इस्लाम और मुसलमानों की क्यों तौहीन कर रही हैं। इत्तेहाद उलेमा ए हिंद के उपाध्यक्ष मुफ्ती असद कासमी ने कहा, 'नुसरत जहां ने इस तरह कोई पहली बार पूजा नहीं की है, इससे पहले भी वो पूजा करती रही हैं। इसी अमल को दोहराते हुए उन्होंने इस बार भी नव दुर्गा की पूजा की है। मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम के अंदर बिल्कुल जायज नहीं है। इस्लाम इस चीज की इजाजत नहीं देता है कि अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत की जाए किसी और की पूजा की जाए। यह इस्लाम के अंदर हराम है।'

nusrat jahan,nusrat jahan durga pandal,nusrat jahan sindoor khela,chaltabagan durga puja pandal,durga puja 2019,entertainment

मुफ्ती असद कासमी ने कहा, 'देखिए मैं तो उनको यही मशवरा देता हूं कि जब वह इस्लाम को नहीं मानती हैं। इस्लाम के ऊपर अमल नहीं कर रही हैं। सारे काम गैरमजहबी कर रही हैं, उन्होंने शादी भी की तो गैर मजहब में। मैं उनको मशवरा देता हूं कि वह अपना नाम भी बदल लें, क्यों इस्लाम को बदनाम करती हैं। इस तरीके के नाम रखकर मुसलमानों की और इस्लाम की तौहीन क्यों कर रही हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव