न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2020 गांधी जयन्ती पर होगा टाइगर श्रॉफ और विक्की कौशल का मुकाबला

बॉलीवुड की युवा बिग्रेड में इन दिनों सर्वाधिक चर्चा टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की होती है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 1:40:09

2020 गांधी जयन्ती पर होगा टाइगर श्रॉफ और विक्की कौशल का मुकाबला

बॉलीवुड की युवा बिग्रेड में इन दिनों सर्वाधिक चर्चा टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की होती है। इन दोनों सितारों ने करिअर के शुरूआती दौर में ही जो सफलता प्राप्त की है, वह तारीफ-ए-काबिल है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)’ दी है। यह वर्ष 2019 की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 247 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ ने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ‘बागी-2’ दी थी।

tiger shroff,rambo,tiger shroff new movie,vicky kaushal,udham singh biopic,rambo release date,entertainment,bollywood

यह दोनों सितारे आगामी वर्ष गांधी जयन्ती के मौके पर एक-दूसरे के सामने होने को तैयार हैं। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों शूजित सरकार की फिल्म ‘उधम सिंह’ में शीर्षक रोल प्ले कर रहे हैं। पिछले सप्ताह इस फिल्म के निर्माताओं ने इसकी प्रदर्शन तिथि 2 अक्टूबर 2020 घोषित की है। अब सुनने में आ रहा है कि इसी दिन टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर ‘रेम्बो (Rambo)’ का हिन्दी रीमेक भी प्रदर्शित हो सकता है। सिल्वेस्टर स्टैलोन स्टारर हॉलीवुड की सुपरहिट ‘रेम्बो’ का रीमेक सिद्धार्थ आनन्द बना रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा दो साल पहले हुई थी पर टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ आनन्द के दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण वे इस फिल्म पर काम नहीं कर पाए। अब सिद्धार्थ आनन्द ने घोषित कर दिया है कि वे अगले साल जनवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और इसे गाँधी जयन्ती 2020 के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रदर्शित करेंगे।

tiger shroff,rambo,tiger shroff new movie,vicky kaushal,udham singh biopic,rambo release date,entertainment,bollywood

आगामी वर्ष इस मौके पर जहाँ इन दो फिल्मों का प्रदर्शन होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। वही दूसरी और इस वर्ष 2 अक्टूबर पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) रितिक रोशन (Hrithik Roshan) अभिनीत अनाम फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है। जिसका टकराव सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म ‘मरजावां’ से होगा। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप झावेरी कर रहे हैं जिन्होंने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम के साथ ‘सत्यमेव जयते’ सरीखी फिल्म दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका