न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2020 गाँधी जयन्ती पर होगी ‘टाइगर’ के साथ ‘उधमसिंह’ की टक्कर, विजेता होगा. . .

हाल ही में शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सरदार उधमसिंह’ बायोपिक की प्रदर्शन तिथि की घोषणा की गई है। इस घोषणा के साथ ही इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘रेम्बो’ से मुकाबला होना तय हो गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Jun 2019 11:05:17

2020 गाँधी जयन्ती पर होगी ‘टाइगर’ के साथ ‘उधमसिंह’ की टक्कर, विजेता होगा. . .

हाल ही में शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सरदार उधमसिंह’ बायोपिक की प्रदर्शन तिथि की घोषणा की गई है। इस फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर 2020 को रिलीज होगी। इस बात की घोषणा फिल्म के आधिकारिक ट्विट्टर हैंडल पर की गई। इस घोषणा के साथ ही इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘रेम्बो’ से मुकाबला होना तय हो गया है। पिछले माह ‘रेम्बो’ के निर्माताओं ने सिद्धार्थ आनन्द के निर्देंशन में बनने वाली इस फिल्म की प्रदर्शित तिथि 2 अक्टूबर 2020 घोषित की थी। वैसे बॉक्स ऑफिस पर यह एक रोचक मुकाबला होगा। महान क्रांतिकारी की जिन्दगी पर बन रही फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ के बारे में जानकारी देते हुए फिल्म के लोगों ने इसकी घोषणा की। उन्होंने अपने आधिकारिक टिवटर हैंडल पर लिखा, ‘2 अक्टूबर 2020 को क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह पर बन रही बायोपिक रिलीज होगी।’

tiger shroff,rambo,tiger shroff new movie,vicky kaushal,udham singh biopic,rambo release date,entertainment,bollywood

इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें विक्की कौशल ने विंटेज लंबा कोट पहन रखा है और हाथ में हैट पकड़ रखी है। फिल्म में विक्की कौशल सरदार उधम सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। ये गदर पार्टी के क्रांतिकारी थे और जिन्होंने अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग जघन्य हत्याकांड के दोषी जनरल डायर की इंग्लैंड जाकर हत्या की थी। मुंबई मिरर से बात करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने बताया है कि, ‘जी हां, हम अपनी फिल्म को 2 अक्टूबर 2020 के दिन रिलीज कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग और इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लगने वाले समय को देखकर हमने इस रिलीज डेट को चुना है। फिल्म की पूरी टीम ने मिलकर यह फैसला किया है कि सरदार ऊधम सिंह को अगले साल ही रिलीज करना चाहिएए जिस पर हम सब सहमत हुए हैं।’

tiger shroff,rambo,tiger shroff new movie,vicky kaushal,udham singh biopic,rambo release date,entertainment,bollywood

‘सरदार ऊधम सिंह’ की रिलीज तारीख के ऐलान के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की ‘रेम्बो’ से भिड़ेगी। टाइगर श्रॉफ अगले साल 2 अक्टूबर के मौके पर बिग बजट एक्शन एंटरटेनर रैम्बो लेकर आएंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने कुछ दिनों पहले ही की थी। टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘रेम्बो’ हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन की ब्लॉकबस्टर ‘रेम्बो’ की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करेंगे। सिद्धार्थ आनंद इस समय टाइगर और ऋतिक के साथ ही एक एक्शन फिल्म ‘फाइटर्स’ बना रहे हैं, जिसे यशराज बैनर प्रोड्यूस कर रहा है।

मुंबई मिरर से बात करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने बताया है कि, जैसे ही मैं टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ अपनी एक्शन एंटरटेनर खत्म कर लूंगा, वैसे ही मैं ‘रैम्बो’ की शूटिंग शुरू कर दूंगा। मुझे ऐसा लगता है कि ‘रैम्बो’ पर काम करना हम लोग सितम्बर तक शुरू कर देंगे। टाइगर नवम्बर-दिसम्बर से इस फिल्म के लिए तैयारी करना शुरू कर देंगे। फिल्म को हम देश के अलग.अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेश में भी शूट करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो