न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या वाकई विक्की कौशल करण जौहर की पार्टी में ले रहे थे ड्रग्स!, सामने आई सच्चाई

सभी सेलेब्स में से सबसे ज्यादा विक्की कौशल को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि विक्की जहां बैठे थे, उसके बगल में ही सफेद रंग का पाउडर दिखाई दे रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Aug 2019 8:31:58

क्या वाकई विक्की कौशल करण जौहर की पार्टी में ले रहे थे ड्रग्स!, सामने आई सच्चाई

सोशल मीडिया पर हर जगह इस समय करण जौहर द्वारा दी गई पार्टी की चर्चा हो रही है। दरहसल, पिछले शनिवार फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), मलाइका-अर्जुन (Malaika-Arjun), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), वरुण धवन (Varun Dhawan), शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और अयान मुखर्जी दिखे। सोशल मीडिया पर इस पार्टी का वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में सेलेब्स के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई लोग यह दावा करने लगे कि ये सभी स्टार्स ड्रग्स के प्रभाव में थे। इस सभी सेलेब्स में से सबसे ज्यादा विक्की कौशल को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि विक्की जहां बैठे थे, उसके बगल में ही सफेद रंग का पाउडर दिखाई दे रहा है। विक्की इस वीडियो में अपने नाक पर हाथ रखते हुए भी नज़र आ रहे हैं जिससे कई लोगों का ये लगा कि वे ड्रग्स ले रहे थे।

हालांकि इस वीडियो को स्लो मोशन में देखने पर साफ पता चलता है कि विक्की कौशल के बगल में रखा सफेद पाउडर दरअसल कोई पाउडर नहीं है बल्कि उनके बगल में लाइट रिफ्लेक्ट हो रही थी। स्लो मोशन को ध्यान से देखने पर ये भी पता चलता है कि ये लाइट तेजी से गायब भी हो जाती है। साफ है कि वहां कोई पदार्थ नहीं रखा गया है।

गौरतलब है कि करण जौहर ने इस वीडियो को रिलीज़ किया है और इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स और अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी इन सितारों पर जमकर बरसे हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विधायक की बात को बकवास कहते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कहा। सिरसा ने लिखा, 'उड़ता बॉलीवुड- कल्पना बनाम वास्तविकता। यहां देखिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटीज किस तरह ड्रग्स के नशे में धुत नजर आ रहे हैं। अगर आप भी मेरी बात से सहमत हैं तो इन ड्रग्स लेने वाले स्टार्स के खिलाफ आवाज बुलंद करें।' सिरसा ने शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, करण जौहर और विक्की कौशल को टैग भी किया है।

ranbir kapoor,karan johar party,bollywood stars taking drugs,vicky kaushal drugs,vicky kaushal,karan johar news in hindi,vicky kaushal news in hindi,news,entertainment,bollywood news in hindi

इस मामले में कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने सिरसा के आरोपों को निराधार बताया है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने लिखा, 'मेरी पत्नी भी इस पार्टी में मौजूद थी । यहां किसी ने भी ड्रग्स नहीं ली थी इसलिए झूठ बातें फैलाना और ऐसे लोगों को बदनाम करना बंद करें जिन्हें आप जानते तक नहीं। मुझे उम्मीद है कि आप हिम्मत जुटाएंगे और सामने आकर माफी मांगेंगे।' वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल, उधम सिंह की बायोपिक और एक हॉरर फिल्म को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा वे करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त का भी हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो