न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द लायन किंग’: सिम्बा को सीख देते नजर आए शाहरुख खान उर्फ मुफासा

हॉलीवुड की आगामी एनिमेशन फिल्म ‘द लॉयन किंग’ का 19 जुलाई को प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का शुक्रवार को हिन्दी में ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 29 Jun 2019 1:14:29

‘द लायन किंग’: सिम्बा को सीख देते नजर आए शाहरुख खान उर्फ मुफासा

हॉलीवुड की आगामी एनिमेशन फिल्म ‘द लॉयन किंग’ का 19 जुलाई को प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का शुक्रवार को हिन्दी में ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का निर्माण डिज्नी ने किया है। फिल्म के मुख्य किरदार सिंबा के पिता मुफासा को शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। शाहरुख खान ने फिल्म के नए ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जहां पर ऐक्टर के फैंस को अपने पसंदीदा की आवाज सुनने को मिली। इसके बाद इस पर फैंस ने प्रतिक्रिया भी दी हैं।

एक मिनट चौदह सेकंड के ट्रेलर में मुफासा अपने बेटे सिंबा से बात करते हुए कहता है, सिंबा मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं और हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। बस तुम याद रखना, तुम कौन हो, सच्चा राजा। हम सब कहीं न कहीं नाजुक डोर से बंधे हैं। आम लोग अक्सर यह सोचते हैं कि वह क्या ले सकते हैं लेकिन एक सच्चा राजा ये सोचता है कि वो क्या दे सकता है।’

Shah Rukh Khan,simba,aryan khan,disney india,the lion king,mufasa,entertainment,bollywood,hollywood

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा आर्यन खान, गोवर्धन असरानी, आशीष विद्यार्थी और श्रेयस तलपड़े जैसे कई बॉलीवुड सितारों की आवाज सुनाई देगी। ‘द लायन किंग’ का निर्देशन जॉन फेवरू ने किया है। उन्होंने ‘द जंगल बुक’ सहित कई फिल्मों का निर्माण किया है।

‘द लायन किंग’ 19 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये

2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका